1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: गुस्से में सड़क से कंक्रीट और पत्थर उठाने लगे तेज प्रताप यादव, महुआ से RJD विधायक को कहा- निकम्मा

VIDEO: गुस्से में सड़क से कंक्रीट और पत्थर उठाने लगे तेज प्रताप यादव, महुआ से RJD विधायक को कहा- निकम्मा

 Published : Sep 28, 2025 04:39 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 04:44 pm IST

तेज प्रताप यादव का गुस्सा महुआ विधानसभा सीट के लोगों ने देखा। तेज प्रताप यादव ने आरजेडी के विधायक मुकेश रौशन को निकम्मा तक कह दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

तेज प्रताप यादव- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के महुआ विधानसभा सीट पर लालू के बड़े लाल और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पहुंचे। पहले तो तेज प्रताप यादव ने गोविंदपुर सिंघाड़ा स्थित मां भगवती मंदिर में पूजा अर्चना कर मां के दर्शन किए। बाद में वह महुआ के गांधी चौक पहुंचे। गुस्से में तेज प्रताप यादव 

जर्जर सड़क को देखकर गुस्सा हुए तेज प्रताप यादव

जहां तेज प्रताप यादव जर्जर सड़क को देखकर गुस्सा हो गए। देर रात सड़कों से वह कंक्रीट और पत्थर उठाने लगे। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करते हुए आरजेडी विधायक मुकेश रौशन को निकम्मा कह दिया।

विधायक ने MLA फंड का किया गलत उपयोग- तेज प्रताप यादव

इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने मुकेश रौशन पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही कहा कि महुआ विधायक निकम्मा है और कोई काम नहीं किया है। विधायक ने MLA फंड का गलत उपयोग किया है। फंड अपने लोगों को दे कर बंदरबांट करवाया है।

सड़क निर्माण की जांच करवाने की दी चेतावनी

तेज प्रताप यादव ने सड़क निर्माण की जांच करवाने की चेतावनी भी विधायक को दे दी। तेज प्रताव यादव ने कहा कि यहां के विधायक ने कोई काम नहीं किया है। खुद देर रात को ही तेज प्रताप यादव ने सड़क पर बिखरे पड़े, कंक्रीट, ईंट-पत्थर को हाथों में उठा कर दिखाया भी।

महुआ सीट से विधायक रह चुके हैं तेज प्रताप यादव

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित तेज प्रताप यादव पहली बार महुआ विधानसभा सीट से विधानसभा पहुंचे थे। दूसरी बार वह हसनपुर से विधायक चुने गए। इस बार वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे? इस बात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

रिपोर्ट- राजा बाबू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।