1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: अपनी सभा में हरा गमछा देख भड़के तेज प्रताप- कहा, ये जयचंद की पार्टी का है, सिपाही को दिया सख्त आदेश

VIDEO: अपनी सभा में हरा गमछा देख भड़के तेज प्रताप- कहा, ये जयचंद की पार्टी का है, सिपाही को दिया सख्त आदेश

 Published : Nov 07, 2025 08:24 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 09:12 pm IST

अपनी चुनावी सभा में हरा गमछा पहने एक युवक को देख कर तेज प्रताप यादव गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा कि यहां हरा गमछा नहीं पीला गमछा चलेगा। मंच पर खड़े सिपाही को तेज प्रताप यादव ने युवक के खिलाफ आदेश भी दिया।

तेज प्रताप यादव- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव Image Source : REPORTER INPUT

बिहार में पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। अब दूसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। गया के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी के पक्ष में शुक्रवार को तेज प्रताप यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की फॉर्म में दिखाई दिए।

 ...फिर 5 साल बैठ जायेगा

सभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट गांव के लिए हमारी पार्टी के प्रत्याशी को जीताना होगा। अपने अंदाज में बोलते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, 'अगर दूसरे के चक्कर में आ जाइयेगा तो फिर 5 साल बैठ जायेगा। कुछ होना जाना नहीं है।'

 5 जयचंद ने मिलकर पार्टी से बाहर किया- तेज प्रताप यादव

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी का बिना नाम लिए तेज प्रताप यादव ने कहा, 'हरा पार्टी वाला लोगों को बहका रहा है। अभी एक हरा पार्टी वाला जयचंद आया था, जिसको हटाए हैं। 5 जयचंद मिलकर हमको परिवार और पार्टी से बाहर किया। अब हम सही में जनता के बीच में आ गए हैं।'

सभा में हरा गमछा वाला जयचंद की पार्टी का

जनसभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, 'सभा में हरा गमछा वाला एक जयचंद हरी पार्टी वाला घूम रहा है। आप लोग देखिए। यही सब हरा पार्टी वाला हमको घर से बाहर किया है।'

यहां हरा गमछा नहीं पीला गमछा चलेगा

भीड़ को इशारा करते हुए लालू अंदाज में तेज प्रताप ने कहा, 'उतारो हरा गमछा को। ये सभा जनशक्ति जनता दल की है। यहां हरा गमछा उतारिए। उतारिए नहीं तो सिपाही उतार देगा। यहां हरा गमछा नहीं कृष्ण भगवान का पीला गमछा चलेगा।'

 ए सिपाही हरा गमछा वाला को पकड़ो- तेज प्रताप यादव

तभी गुस्से में आकर तेज प्रताप यादव ने मंच पर से कहा, ए सिपाही हरा गमछा वाला को पकड़ो। यह जयचंद और बहरूपिया के पार्टी का है।' सभा में चुनावी मुद्दों की बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी है, पलायन है। खेत में काम करने वाले किसानों को जो सरकार की तरफ से मिलना चाहिए नहीं मिल रहा है। यह सरकार केवल लूटने का काम किया है।

गया से अजीत की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।