1. Hindi News
  2. बिहार
  3. आरक्षण को लेकर RJD कार्यकर्ताओं के संग धरने पर बैठे तेजस्वी यादव, पोस्टर में लालू परिवार से तेज प्रताप गायब

आरक्षण को लेकर RJD कार्यकर्ताओं के संग धरने पर बैठे तेजस्वी यादव, पोस्टर में लालू परिवार से तेज प्रताप गायब

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 09, 2025 01:01 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 01:10 pm IST

आरजेडी के कार्यकर्ता सरकारी नौकरियों में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस धरने में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।

नौकरियों में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग- India TV Hindi
नौकरियों में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग

बिहार की राजधानी पटना में आज आरजेडी के कार्यकर्ता सरकारी नौकरियों में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस धरने में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। धरना पार्टी कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया। पार्टी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिस पर लिखा है, "आरक्षण चोर बीजेपी, नीतीश सरकार जवाब दो।"

धरना में शामिल तेजस्वी यादव हाथ में पोस्टर लिए बैठे दिखें, जिस पर लिखा है, "16 प्रतिशत आरक्षण की चोरी करना बंद करो"। वहीं, धरना स्थल पर लगाए गए पोस्टर में लालू परिवार से लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती की तस्वीरें हैं, लेकिन इस पोस्टर में तेज प्रताप यादव को जगह नहीं मिली।

"ताड़ी निकालने वालों को शराबबंदी कानून से दी जाएगी छूट"

वहीं, बीते दिनों तेजस्वी यादव ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो ताड़ी निकालने वालों को नीतीश कुमार सरकार द्वारा लाए गए कड़े शराबबंदी कानून के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस कदम से गरीब लोगों, खासकर दलितों को राहत मिलेगी, जो आबकारी कानून के कठोर प्रावधानों के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। बता दें कि अप्रैल 2016 में राज्य में शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण कानून को इस रूप में लाया गया। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राज्य पर शासन करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से अब फिट नहीं हैं। यादव ने अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के शासनकाल को याद करते हुए कहा, “उन्होंने (लालू यादव ने) ताड़ी की बिक्री पर लगने वाले करों में छूट दी थी। इससे आबादी के सबसे गरीब तबके को राहत मिली। सत्ता में आने पर हम भी ऐसा ही करेंगे। इसके अलावा, हम ताड़ी निकालने को शराबबंदी के दायरे से बाहर लाएंगे।”

ये भी पढ़ें-

वर्दी पर तीन स्टार... सिर पर IPS लिखी टोपी, फर्जी पुलिस अधिकारी की खुली पोल, पत्नी की हत्या का भी निकला आरोपी

राजस्थान के इस गांव में एक साथ 45 परिवारों ने की घर वापसी, 30 साल पहले बदला था धर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।