1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेजस्वी यादव ने लोगों को बांटे 500-500 के नोट, JD(U) ने कसा तंज

तेजस्वी यादव ने लोगों को बांटे 500-500 के नोट, JD(U) ने कसा तंज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2021 01:27 pm IST,  Updated : Sep 10, 2021 01:27 pm IST

नीरज कुमार ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि यह वीडियो कब का है। इस ट्वीट के साथ नीरज कुमार ने लिखा है-'पीछे से कोई कहता है, कि ये लाल उन्हीं का है...

तेजस्वी यादव ने लोगों को बांटे 500-500 के नोट, JD(U) ने कसा तंज- India TV Hindi
तेजस्वी यादव ने लोगों को बांटे 500-500 के नोट, JD(U) ने कसा तंज Image Source : TWITTER/NEERAJKUMARMLC

पटना: जनता दल (यूनाटेड) के नेता नीरज कुमार ने एक वीडियो ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव लोगों को पैसे बांट रहे हैं। हालांकि नीरज कुमार ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि यह वीडियो कहां का और कब का है। इस ट्वीट के साथ नीरज कुमार ने लिखा है-'पीछे से कोई कहता है, कि ये लाल उन्हीं का है.... जिन्होंने लिखवा ली थी उनकी ज़मीन...बदले उसके चंद नोट के टुकड़े, आँचल में सबके डाल आया था... लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया... वोट को नोट क्यों दिखलाया, इंसानों की मज़बूरी का कुछ तो लिहाज़ कर लो...शर्म करलो बबुआ।'

नीरज कुमार की तरफ से ट्वीट किए गए वीडियो में तेजस्वी यादव साफ तौर पर लोगों को पैसे बांटते हुए नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव अपनी सफेद रंग की गाड़ी में बैठे हुए हैं और वहां खड़ी कुछ महिलाएं आगे बढ़कर उन्हें प्रणाम करती हैं, इसके बाद तेजस्वी यादव उन महिलाओं को 500-500 रुपए के नोट थमाते हैं। इस वीडियो में आसपास से आवाजें भी रही हैं जिसमें लोग वहां खड़ी महिलाओं को तेजस्वी यादव का परिचय भी दे रहे हैं। वीडियो में आवाज स्पष्ट तौर पर सुनाई दे रही है जिसमें लोग कह रहे हैं-'  तेजस्वी यादव.. लालू जी के बेटा हैं'।

इस वीडियो को जनता दल यूनाटेड के नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।