1. Hindi News
  2. बिहार
  3. चलती ट्रेन की खिड़की से 8 किमी तक लटका रहा चोर, मोबाइल चुराने की कर रहा था कोशिश

चलती ट्रेन की खिड़की से 8 किमी तक लटका रहा चोर, मोबाइल चुराने की कर रहा था कोशिश

 Published : Jul 11, 2026 10:55 am IST,  Updated : Jul 11, 2026 11:04 am IST

खगड़िया स्टेशन पर एक शख्स को ट्रेन की खिड़की से लटका हुआ देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि शख्स ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहा था और अंदर बैठे लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया। ट्रेन में करीब 8 किलोमीटर तक शख्स ऐसे ही खिड़की पर लटका रहा।

ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चोरी का मामला- India TV Hindi
ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चोरी का मामला Image Source : INDIA TV

बिहार के खगड़िया स्टेशन पर एक अजीबो-गरीब हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां चलती ट्रेन की खिड़की पर एक शख्स लटका हुआ था। ट्रेन के अंदर बैठे लोगों ने उस शख्स का हाथ पकड़ा हुआ था। मामला मोबाइल चोरी का बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि ट्रेन में खिड़की के पास बैठे यात्रियों से मोबाइल चोर ने चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन के यात्रियों ने मोबाइल चोर का हाथ पकड़ लिया और फिर लगभग 7-8 किलोमीटर मीटर तक चलती ट्रेन में उसे खिड़की से लटका कर रखा। ये वीडियो खगड़िया के शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो मानसी स्टेशन से लेकर खगड़िया स्टेशन तक का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह ट्रेन में बैठे यात्री मोबाइल चोर का हाथ पकड़े हुए हैं और मोबाइल चोर ट्रेन के खिड़की से लटका हुआ है। यात्रियों उससे उसका नाम पता भी पूछ रहे हैं। नाम पूछे जाने पर शख्स ने पहले अपना नाम छोटू बताया बाद में कहा कि उसके पिता का नाम छोटू यादव है और नाम पंकज यादव है। युवक अपने गांव का नाम लखमीनिया बता रहा है और उसने बताया कि वो अपने रिश्तेदार को खोज रहा था।

चलती ट्रेन की खिड़की से 8 किमी तक लटका रहा चोर

लोगों ने बताया कि ये मोबाइल चोरी की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान लोगों ने ट्रेन के अंदर से हाथ पकड़ लिया। ट्रेन मानसी से खगड़िया पहुंच गई, जिसके बाद खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद मोबाइल चोर को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बारे में खगड़िया स्टेशन के जीआरपी थानाध्यक्ष ने फोन पर बताया कि ये घटना 9 जुलाई देर रात की है, जब मानसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस में बैठे यात्री के हाथ से चोर ने मोबाइल छीनने की कोशिश की तो यात्रियों ने चोर का हाथ पकड़ लिया। इस बीच ट्रेन चने लगी और चोर 8 किलोमीटर तक लटकते हुए मानसी से खगड़िया स्टेशन पहुंच गया। 

ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चीरी छीनने की कर रहा था कोशिश

ट्रेन में बैठे लोगों ने इसका वीडियो बनाया और कई जगह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस पंकज यादव नाम के इस शख्स से पूछताछ कर रही है कि वो मोबाइल चोरी कर रहा था और कब से इस तरह की वारदात में लिप्त है।

इनपुट: आशीष (खगड़िया)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।