1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नेपाल बॉर्डर पर बोलबम यात्रा निकालने को लेकर दो समुदायों में विवाद, गोली लगने से 2 की मौत

नेपाल बॉर्डर पर बोलबम यात्रा निकालने को लेकर दो समुदायों में विवाद, गोली लगने से 2 की मौत

 Published : Jul 27, 2026 10:31 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 10:31 pm IST

बोलबम यात्रा निकालने को लेकर हुए बवाल के बाद नेपाल बॉर्डर पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। गोली लगने से दो युवकों की मौत हुई है। वहीं, कई अन्य घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

Arariya Firing- India TV Hindi
अररिया में आगजनी Image Source : REPORTER INPUT

नेपाली कैलेंडर के अनुसार सावन शुरू हो गया है। शिव भक्त बड़ी संख्या में बोलबम यात्रा निकालकर नेपाल सहित भारत के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवघर बाबा बैद्यनाथधाम यात्रा के लिए जाते हैं। इससे पहले शिवभक्त कांवर यात्रा या बोलबम यात्रा निकालते हैं। इसी कड़ी में सुनसरी के पिण्डेश्वर में जलाभिषेक के लिए निकाली गई बोलबम यात्रा के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई, जिसने बाद में विरोध का रूप ले लिया। 

मामला भारत-नेपाल पथरदेवा सीमा से करीबन छह किलोमीटर दूर बिहार के सुनसरी जिले के देवानगंज गांव पालिका वार्ड संख्या 3 के कप्तानगंज का है। बोलबम यात्रा के क्रम में दूसरे समुदाय के द्वारा धार्मिक झंडे को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो समुदाय के बीच हुई हिंसात्मक झड़प को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई। इस दौरान दस लोग घायल हुए, जबकि 8 पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही गयी है।

8 पुलिसकर्मी घायल

गोली लगने से स्थानीय 24 वर्षीय ओमप्रकाश मेहता घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए विराटनगर स्थित न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। जबकि एक इंस्पेक्टर सहित 8 पुलिसकर्मी के घायल होने की बात सुनसरी नेपाल के जिलाधिकारी बासुदेव घिमिरे ने कही। सुनसरी पुलिस एसपी केशव कुमार थेवे के अनुसार सोमवार को पिंडेश्वर स्थित बोलबम यात्रा के लिए डीजे लेकर सप्तकोशी नदी के तरफ जाने की तैयारी की जा रही थी। पिण्डेश्वर के बाद यह टोली बाबा वैद्यनाथधाम के लिए रवाना होते, लेकिन दूसरे समुदाय के युवाओं के द्वारा डीजे बजाने को लेकर विरोध किए जाने लगा। इसके बाद कुछ ही मिनट में हालात बिगड़ गए और दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई।

गोलीबारी के बाद हुई आगजनी

स्थिति नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने शुरुआत में आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायर किए। नेपाल सुनसरी पुलिस का कहना है कि हालात अनियंत्रित होने पर वह गोली चलाने के लिए बाध्य हुए। एक ही समुदाय के दस लोगों को गोली लगने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कप्तागंज बजार के घर, मेडिकल स्टोर, सवारी साधन तथा अन्य चीजों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में घायल 22 वर्षीय मिथलेश यादव, 18 वर्षीय अमलेश मेहता, 25 वर्षीय मिथलेश मेहता, 20 वर्षीय अमित कुमार यादव का कोशी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, 21 वर्षीय रविन्द्र मेहता, 18 वर्षीय अमित कुमार यादव, 25 वर्षीय सुनिल कुमार मेहता, 26 वर्षीय सुनिल कुमार मेहता और अन्य का विराट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। पुलिस निरीक्षक राकेश राई के सिर मे गंभीर  चोट लगी है। घटना के बाद पुरे इलाके मे कर्फ्यू लगा दिया गया है।

(अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पर्यटन मंत्री के बेटे से मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिहार में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई, सरकार ने दिया भरोसा, केस वापस लिए जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।