1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Vaishali Shootout: बिहार में नहीं रुक रहीं गोलीकांड की घटनाएं, बेगूसराय के बाद वैशाली में आतंक, आधा किलोमीटर तक बदमाशों ने की फायरिंग

Vaishali Shootout: बिहार में नहीं रुक रहीं गोलीकांड की घटनाएं, बेगूसराय के बाद वैशाली में आतंक, आधा किलोमीटर तक बदमाशों ने की फायरिंग

 Published : Sep 19, 2022 01:17 pm IST,  Updated : Sep 19, 2022 01:17 pm IST

Vaishali Shootout: पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सुबोध सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोखे बरामद किए हैं।

Vaishali Shootout- India TV Hindi
Vaishali Shootout Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अपराधियों ने अंधाधुंध गोलोबारी की
  • अपराधियों ने कई राउंड फायर किए
  • घटना में किसी के नुकसान की खबर नहीं

Vaishali Shootout: बिहार में बेगुसराय गोलीकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और गोलीकांड हो गया है। इन गोलीकांडों की वजह से पूरा बिहार डरा हुआ है। अब बिहार के वैशाली में बेगुसराय स्टाइल में ही एक और गोलीकांड हुआ है, जस एपुरा वैशाली जिला थर्रा गया।

बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने अंधाधुंध गोलोबारी की, जिससे लोग दहशत में आ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है जबकि लोग इसे बेगूसराय की घटना से भी जोड़ कर देख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, वैशाली जिले के मड़ई चौक के पास रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। अपराधियों ने कई राउंड फायर किए।

घटना में किसी के नुकसान की खबर नहीं

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सुबोध सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोखे बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कई लोग इस घटना को बेगूसराय की घटना से जोड़कर देख रहे हैं। गत मंगलवार को बेगूसराय में अपराधियों ने सिलसिलेवार गोलीबारी की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा 10 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में अबतक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

11 लोगों को लगी गोली, एक शख्स की मौत

दरअसल, बेगूसराय शहर में पिछले दिनों दो बदमाशों ने सनसनी फैला दी। NH-28 पर दिखे इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। कुल 11 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई। एक के बाद एक घायल लोग बेगूसराय जिले के सिविल और निजी अस्पतालों में भेजे गए। पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल था। इस घटना से पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए। फुलवरिया बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों में फायरिंग की एक के बाद एक खबर आती रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।