1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: भागलपुर का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर भी निकला धनकुबेर, अब तक 80 लाख कैश मिला; गिनती जारी

VIDEO: भागलपुर का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर भी निकला धनकुबेर, अब तक 80 लाख कैश मिला; गिनती जारी

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 26, 2023 02:41 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 02:41 pm IST

बिहार के भागलपुर में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर इतना अवैध पैसा निकला कि विजिलेंस टीम के होश उड़ गए। इस छापेमारी में दो बैग में 80 लाख से ज्यादा कैश मिला है। आय से अधिक सम्पत्ति मामले में इंजीनियर के घर ये छापा पड़ा है।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से निकला बेतहाशा कैश- India TV Hindi
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से निकला बेतहाशा कैश Image Source : VIDEO GRAB

आए दिन कोई ना कोई सरकारी अधिकारी धनकुबेर निकल रहा है। ये अधिकारी 'आमदनी अठन्नी और घर में खजाना' के सिद्धांत पर चल रहे हैं। ऐसे ही एक अधिकारी के घर आज सुबह विजिलेंस की टीम छापा मारने पहुंची। बिहार के भागलपुर में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर इतना अवैध पैसा निकला कि विजिलेंस टीम के होश उड़ गए। छापेमारी में कितना पैसा निकला इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि विजिलेंस की रेड सुबह शुरू हुई थी और अभी तक गिनती जारी है।

अब तक 80 लाख कैश, ज्वेलरी और बेनामी संपत्ति मिली

जानकारी मिली है कि विजिलेंस की टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर पर छापा मारा है। इस छापेमारी में दो बैग में 80 लाख से ज्यादा कैश मिला है। आय से अधिक सम्पत्ति मामले में इंजीनियर के घर ये छापा पड़ा है। इस दौरान कैश के अलावा ज्वेलरी और बेनामी संपत्ति के पेपर्स भी मिले हैं। विजिलेंस की अभी भी गिनती जारी है। बता दें कि श्रीकांत शर्मा भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमाननगर में पथ निर्माण और पुल निर्माण निगम में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं।

एक और 'धनकुबेर' के ठिकानों से मिला था 'खजाना'
इससे पहले मई के महीने में वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (WAPCOS)  के पूर्व सीएमडी राजेंद्र गुप्ता के ठिकानों से सीबीआई की छापेमारी में इतना खजाना मिला था कि अधिकारियों के भी होश उड़ गए थे। यहां से 38 करोड़ रुपए से ज्यादा नकद बरामद किया गया था। साथ में ज्वैलरी और तमाम कागजात भी थे। इस मामले की जांच जारी है। WAPCOS के पूर्व सीएमडी के खिलाफ आरोप है कि उनके पास अपने कार्यकाल (01.04.2011 से 31.03.2019) के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति थी।

ये भी पढ़ें-

जब तय है हार तो अविश्वास प्रस्ताव लाने पर क्यों अड़ा विपक्ष? समझिए क्या है असल रणनीति

बीजेपी नेता किरीट सोमैया का वायरल वीडियो है एकदम असली, क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।