1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रामनगर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में पुलिसकर्मी समेत 5 घायल; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

रामनगर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में पुलिसकर्मी समेत 5 घायल; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

 Published : Jun 28, 2026 11:57 am IST,  Updated : Jun 28, 2026 11:57 am IST

रामनगर के बगहा में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें चार लोग समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

रामनगर में हिंसक झड़प- India TV Hindi
रामनगर में हिंसक झड़प Image Source : INDIA TV

रामनगर के बगहा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 स्थित जुलाहा टोली में देर रात दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कर्मी भी घायल हुए

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। दोनों पक्षों को भीड़ के हटाया गया। उसी दौरान एक पक्ष द्वारा पथराव किया गया जिसमें चार लोगों के साथ पुलिस कर्मी भी घायल हुए। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

झगड़ा नहीं हुआ था फिर भी हुई मारपीट

मौके पर मौजूद गवाह ने कहा कि हमने किसी झड़ने की शुरुआत नहीं की। दूसरे पक्ष का टोला राम जानकी मंदिर से बगीचे तक कुछ लोगों को खींचकर ले गए और फिर मारपीट शुरू की। हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था इसके बाद भी दूसरे पक्ष का टोला खींचकर ले गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और कहा कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में पुलिस कुछ और लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जो दोषी होंगे उन पर कार्रवाई किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि रात ग्यारह बजे के आसपास कुछ लोग जख्मी हालत में अस्पताल में पहुचें। उन्होंने आगे बताया कि मारपीट में हुई झड़प के दौरान दो पुलिस कर्मी भी घायल थे और उनका इलाज चल रहा है।

(रिपोर्ट- अमित कुमार)

ये भी पढ़ें- 

झुग्गी ठिकाना और एजेंट की मदद... गुरुग्राम में 13 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, सभी को किया जाएगा डिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।