1. Hindi News
  2. बिहार
  3. राजधानी पटना में बदमाश बेखौफ, महिला की गला काटकर हत्या; 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

राजधानी पटना में बदमाश बेखौफ, महिला की गला काटकर हत्या; 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 13, 2024 08:46 am IST,  Updated : Jan 13, 2024 08:46 am IST

बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। वहीं महिला का शव सड़क के किनारे मिला है। हत्या के 24 घंटे बाद अभी तक महिला की शिनाख्त तक नहीं हो सकी है।

महिला की गला काटकर हत्या।- India TV Hindi
महिला की गला काटकर हत्या। Image Source : INDIA TV

पटना: जिले में हत्या की और वारदात से लोगों में सनसनी का माहौल है। यहां भगवानगंज थाना इलाके में शुक्रवार को एक महिला की गर्दन काटकर दर्दनाक हत्या की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने जब महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान करने के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। वहीं हत्या के 24 घंटे बाद भी अपराधियों की कोई पहचान ना हो पाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

सड़क किनारे मिला शव

दरअसल, राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ है। पटना पुलिस को यह शव सड़क के किनारे से मिला। पुलिस ने बताया कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। वहीं शव बरामद होने के बाद से पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि मृतक महिला की 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं महिला की इस दर्दनाक हत्या से इलाके में ग्रामीण डरे सहमें हुए हैं। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीण प्रशासन से हत्या की गुत्थी सुलझाने की मांग कर रहे हैं। 

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

अपराधियों ने पूरी वारदात को पटना के भगवानगंज थाना क्षेत्र स्थित अनौली गांव में अंजाम दिया है। सड़क किनारे महिला का शव बरामद होने के बाद से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस बात की सूचना भगवानगंज थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची भगवानगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस महिला कि पहचान करने में जुटी है। साथ हीं डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

(पटना से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

फंदे से लटकता मिला JDU नेता के भाई का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आंशका; मिल का भी था मालिक

'सभी आक्रांताओं की निशानी मिटा देनी चाहिए',गरजे गिरिराज, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।