1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: बच्चा चोरी के आरोप में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, देखती रही भीड़!

VIDEO: बच्चा चोरी के आरोप में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, देखती रही भीड़!

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 20, 2023 03:48 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 05:12 pm IST

सीतामढ़ी में एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में बंधक बनाकर पीटा गया। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चा चोरी के आरोप पर महिला खुद को बेकसूर बता रही है।

महिला पर बच्चा चोरी का आरोप- India TV Hindi
महिला पर बच्चा चोरी का आरोप

बिहार के सीतामढ़ी में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला को रस्सी से बांधकर पीटा गया है। घटना परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव की है। आरोप है कि महिला एक बच्चे को अपने साथ जबरन ले जा रही थी। इस बीच, आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और महिला को पकड़ लिया। इसके बाद महिला को पेड़ से बांध दिया। 

आम बगीचे में खेल रहा था बच्चा

हालांकि, महिला खुद को बेकसूर बता रही है। जानकारी के मुताबिक, परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव के निवासी चंदन राय का पुत्र आम बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही महिला बच्चे को अपने साथ ले जाने लगी, तब बच्चे ने शोर मचाया। बच्चे के शोर मचाने की आवाज सुन लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद महिला को पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। 

बेटी के ससुराल आई थी महिला 

इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला पेड़ से बंधी हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान भीड़ आस-पास खड़ी दिखाई दे रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन पुलिस मौके पर अब तक नहीं पहुंची है। आरोपी महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के ससुराल आई थी और बांध के रास्ते घर लौट रही थी। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह महिला बच्चा चोर है और वह चंदन राय के पुत्र को अपने साथ चोरी कर ले जा रही थी। 

- सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।