1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: 4 बच्चों की मां को छोटे लड़के से हुआ प्यार, शादी की तो घर की महिलाओं ने पटक-पटकर मारा

VIDEO: 4 बच्चों की मां को छोटे लड़के से हुआ प्यार, शादी की तो घर की महिलाओं ने पटक-पटकर मारा

 Published : Jul 03, 2024 08:17 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 08:34 pm IST

चार बच्चे की तलाकशुदा महिला को अपने से कम उम्र के लड़के से प्यार हो गया। जब लड़के के घर आई तो घर वालों ने महिला की जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

तलाकशुदा महिला को महिलाओं ने पटक-पटकर मारा- India TV Hindi
तलाकशुदा महिला को महिलाओं ने पटक-पटकर मारा Image Source : INDIA TV

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिल्हौल गांव में तलाकशुदा चार बच्चों की मां को अपने से कम उम्र के एक युवक से प्यार हो गया। लड़के की रज़ामंदी के बाद दोनों ने शादी कर ली। आरोप है कि युवक परिजन दो लाख रुपये दहेज मांग रहे थे। बीते 17 मई को महिला के साथ जमकर मारपीट की गई थी। इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने थाने में की थी। थाने में शिकायत के बाद महिला अपने मायके चली आई।

शादी की तो घर की महिलाओं ने पटक-पटकर मारा

इस बीच लड़के के परिवार वालों में युवक की दूसरी शादी भी करवा दी। लड़के की शादी करने की खबर मिलने के बाद महिला शिकायत लेकर थाना पहुंची। पुलिस इस मामले को देख ही रही थी कि बुधवार को बाजार जाने के दौरान लड़के और उसके परिवार के लोगों ने बीच सड़क पर महिला की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर सभी आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को काफी चोटें भी आई हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस केस दर्ज करेगी।

पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल

सड़क पर महिला की महिलाओं के द्वारा की जा रही पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि तलाकशुदा महिला को लड़के की परिवार की महिलाओं ने बाल पकड़कर जमीन पर गिरा-गिराकर मारा। बेरहमी से पिटाई करने वाली महिलाओं ने उसे गालियां भी दी। इस बीच पुलिसकर्मी महिला को बचाते हुए भी दिख रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि महिला की पिटाई के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। 

रिपोर्ट- संजीव नैपुरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।