Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: यूपी में महिलाओं ने युवक को चप्पल की माला पहनकर जूतों से पीटा, पेशाब और गटर का पानी पिलाया

VIDEO: यूपी में महिलाओं ने युवक को चप्पल की माला पहनकर जूतों से पीटा, पेशाब और गटर का पानी पिलाया

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Apr 05, 2024 10:16 am IST, Updated : Apr 05, 2024 10:31 am IST

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि थाना सिविल लाइंस में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वीडियो के माध्यम से सामने आया कि कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

युवक को चप्पल की माला पहनकर जूतों से पीटा- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV युवक को चप्पल की माला पहनकर जूतों से पीटा

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला युवक का बाल पकड़ी हुई है। जबकि एक लड़की उसे जूते से पीट रही है। युवक के गले में जूते-चप्पल की माला पहनाई गई है। रस्सी से बंधा असहाय युवक जमीन पर पड़ा चिल्ला रहा है लेकिन उसे बचाने वाला कोई नहीं है। युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप है।

युवक पर रेप करने का आरोप

इतना ही नहीं इस युवक को पेशाब और गटर का गंदा पानी पिलाया गया। लड़के की समाज में बेइज्जती हो इसलिए वीडियो बनाकर वायरल की गई। वीडियो में कहा जा रहा है जो ऐसा करेगा उसका यही हाल होगा। युवक को उस लड़की से भी पिटवाया गया जिस लड़की को नशे वाला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गलत काम करने का आरोप लगाया गया है। मामला थाना सिविल लाइन के अगवानपुर का है।

युवक के पिता ने कही ये बात

लड़के के पिता राजकुमार का आरोप है कि उनके लड़के को फोन से बुलाया गया था। फिर उसे कहां ले जाया गया उन्हें नहीं पता। वीडियो वायरल होने के बाद रिश्तेदारों का फोन से फोन आया। तब लड़के के साथ हुई घटना का पता चला और फिर उन्हें पुलिस ने लड़के के थाने में होने की सूचना दी।

 

8 लोगों पर केस दर्ज, 3 गिरफ्तार

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि थाना सिविल लाइंस में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वीडियो के माध्यम से सामने आया कि कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाकी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में दर्ज मुकदमें में दो महिलाओं सहित आठ लोगों को नामजद किया गया जबकि दस अज्ञात भी शामिल हैं। ये दोनो पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।  

रिपोर्ट- राजीव शर्मा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement