1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. दिल्ली में पड़े छापे 27 हजार क्विंटल दाल बरामद

दिल्ली में पड़े छापे 27 हजार क्विंटल दाल बरामद

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 13, 2015 02:38 pm IST,  Updated : Jun 13, 2015 02:41 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के कुछ गोदामों में अवैध तरीके से जमा करके रखी गई दालों की एक बढ़ी खेप दिल्ली सरकार के फूड सप्लाई और कंस्यूमर अफेयर्स विभाग ने छापे मार कर बरामद की है।

दिल्ली में पड़े छापे 27...- India TV Hindi
दिल्ली में पड़े छापे 27 हजार क्विंटल दाल बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली के कुछ गोदामों में अवैध तरीके से जमा करके रखी गई दालों की एक बढ़ी खेप दिल्ली सरकार के फूड सप्लाई और कंस्यूमर अफेयर्स विभाग ने छापे मार कर बरामद की है। दो कारखानों में लगभग 27 हजार क्विंटल दालें बरामद की गई है। इन दालों की मात्रा दिल्ली में 5 दिन तक दालों की सप्लाई के लिए पर्याप्त है। दिल्ली सरकार की तय की हुई लिमिट से यह स्टॉक 10 गुना ज्यादा है।

दालों व अनाज की जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार के फूड सप्लाई और कंस्यूमर अफेयर्स विभाग ने दिल्ली में अभियाद चलाया हुआ है, जिसके कारण आम आदमी को उचित दाम पर दालें मिलती रहें। फूड विभाग की चार टीमें बनाई गई थी, इन टीमों नें स्टॉक लिमिट चेक करने के लिए दिल्ली के सिरपुर और अलीपुर इलाके में स्थित 4 गोदामों पर छापे मारे थे, उनमें से 2 गोदामों में स्टॉक जितना तय था उससें बहुत ज्यादा ही मिला। सरकार द्वारा तय किये गए स्टॉक से पूरी दिल्ली में रोज 5 हजार क्विंटल दालों की खपत होती है।

पहले गोदाम के स्टॉक में दाल का 21,495 क्विंटल का स्टॉक मिला जो कि सरकार की तय लिमिट स्टॉक से 10 गुना ज्यादा था। और दूसरे गोदाम के स्टॉक लिमिट से दोगुनी ज्यादा तादाद में दालों की खेप मिलीं। यहां तय स्टॉक से 5 हजार क्विंटल ज्यादा दालें स्टोर करके रखी गई थीं।

दिल्ली सरकार ने दालों के मामले में होलसेल डीलरों के लिए सभी तरह की दालों के कुल मिलाकर 2000 क्विंटल स्टॉक की मंजूरी दी हुई है, जबकि रीटेल डीलरों के मामले में स्टॉक लिमिट 50 क्विंटल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।