1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. IMF को फिर भुगतान करने में असमर्थ रहा ग्रीस

IMF को फिर भुगतान करने में असमर्थ रहा ग्रीस

 Written By: IANS
 Published : Jul 14, 2015 02:02 pm IST,  Updated : Jul 14, 2015 02:05 pm IST

वाशिंगटन: कर्ज संकट से जूझ रहा ग्रीस एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को 45.6 करोड़ यूरो का भुगतान नहीं कर पाया। इससे पहले वह 30 जून को आईएमएफ को 1.5 अरब यूरो का

IMF को फिर भुगतान करने...- India TV Hindi
IMF को फिर भुगतान करने में असमर्थ रहा ग्रीस

वाशिंगटन: कर्ज संकट से जूझ रहा ग्रीस एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को 45.6 करोड़ यूरो का भुगतान नहीं कर पाया। इससे पहले वह 30 जून को आईएमएफ को 1.5 अरब यूरो का भुगतान नहीं कर पाया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, आईएमएफ के सूचना निदेशक गैरी राइस ने एक बयान में कहा, "आईएमएफ को ग्रीस के पास से बकाया 45.6 करोड़ यूरो नहीं मिले हैं।"

इससे पहले 30 जून को ग्रीस आईएमएफ को 1.5 अरब यूरो का भुगतान करने में नाकाम रहा था। ग्रीस के पास आईएमएफ का कुल बकाया करीब दो अरब यूरो है।

राइस ने कहा कि ग्रीस ने 30 जून को किए जाने वाले भुगतान में विफल रहने के बाद इसकी समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिस पर आने वाले सप्ताह में चर्चा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।