1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. एयर एशिया कराएगी 799 रुपए में हवाई यात्रा

एयर एशिया कराएगी 799 रुपए में हवाई यात्रा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 24, 2015 07:02 pm IST,  Updated : Jun 24, 2015 07:04 pm IST

नई दिल्ली: एयर एशिया ने घरेलू यात्रायों को सफर कराने के लिए एक ऑफर निकाला है। ऑफर के तहत 799 रुपए किराये में बेंगलुरु से गोवा, कोच्चि, पुणे, जयपुर, चंडीगढ़, नई दिल्ली एवं अन्य कई

एयर एशिया कराएगी 799...- India TV Hindi
एयर एशिया कराएगी 799 रुपए में हवाई यात्रा

नई दिल्ली: एयर एशिया ने घरेलू यात्रायों को सफर कराने के लिए एक ऑफर निकाला है। ऑफर के तहत 799 रुपए किराये में बेंगलुरु से गोवा, कोच्चि, पुणे, जयपुर, चंडीगढ़, नई दिल्ली एवं अन्य कई स्थानों तक यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए 28 जून तक टिकट बुक कराया जा सकता है। इसकी उड़ान की अवधि 15 फरवरी 2016 से 31 अगस्त 2016 के बीच की होगी।

इस ऑफर में पुणे-जयपुर तक 2,990 रुपए, पुणे से बेंगलुरु तक 1,890 रुपए और बेंगलुरु से विशाखापट्टनम तक 1,990 रुपए हवाई टिकट शामिल है।  यह किराया राशि एक ओर की यात्रा के लिए ही है। किराये में एयरपोर्ट टैक्स भी शामिल है।

एयर एशिया ने गोवा, कोच्चि, कोलकाता, चेन्नै, तिरुचिराप्पली और हैदराबाद से कुआलालंपूर तक के लिए भी 2,999 रुपए का ऑफर रखा है। कोच्चि के लिए 799 रुपए, गोवा 999 रुपए, पुणे 999 रुपए, विशाखापट्टनम 999 रुपए, जयपुर 1,599 रुपए, चंडीगढ़ 1,799 रुपए और नई दिल्ली के लिए 1,999 रुपए किराया सिमीत किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।