1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सस्ते विमान किराये पर मंत्रालय की नजर टेढ़ी

सस्ते विमान किराये पर मंत्रालय की नजर टेढ़ी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2015 06:40 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 06:43 pm IST

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में एयरलाइंस कंपनियों का बहुत कम किराये पर हवाई सैर कराने का ऑफर बंद हो सकता है, क्योंकि नागर विमानन मंत्रालय ने इसे प्रतियोगी कंपनियों की मार्केट खराब करने का

सस्ते विमान किराये पर...- India TV Hindi
सस्ते विमान किराये पर मंत्रालय की नजर टेढ़ी

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में एयरलाइंस कंपनियों का बहुत कम किराये पर हवाई सैर कराने का ऑफर बंद हो सकता है, क्योंकि नागर विमानन मंत्रालय ने इसे प्रतियोगी कंपनियों की मार्केट खराब करने का स्टंट मानते हुए इसपर लगाम लगाए जाने की ओर इशारा किया है।

हवाई किराए में तेज उतार-चढ़ाव को लेकर चिंतित नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि टिकटों का न ही 'असाधारण' और न 'बाजार बिगाड़ने वाला' मूल्य निर्धारण उसे स्वीकार्य है।

हालांकि, मंत्रालय ने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि किराए के लिए कोई सीमा तय की जाय या नहीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हम चाहेंगे कि विमानन कंपनियां टिकट के मूल्य ऊंचे नहीं रखें। हम उनसे खुद अनुशासन बनाए रखने की उम्मीद करते हैं। मूल्य निर्धारण में अवसरवादिता, चाहे वह असाधारण हो या दूसरों का बाजार बिगाड़ने वाली, हमें स्वीकार्य नहीं है।'

दिलचस्प है कि हाल ही में विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने कहा था कि सबसे ऊंची मांग के सीजन में घरेलू एयरलाइंस कंपनियों का औसत किराया मिनिमम किराए के करीब है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।