1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Airtel और Idea ने बढ़ाए पोस्ट पेड डेटा चार्जेस

Airtel और Idea ने बढ़ाए पोस्ट पेड डेटा चार्जेस

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 31, 2015 03:39 pm IST,  Updated : Aug 31, 2015 03:39 pm IST

नई दिल्ली: Idea और Airtel ने दिल्ली सहित कई सर्किल में पोस्ट पेड डेटा की कीमत में 20 फीसदी का इजाफा किया है। Airtel ने यह इजाफा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी

Airtel और Idea ने 20 फीसदी...- India TV Hindi
Airtel और Idea ने 20 फीसदी बढ़ाए पोस्ट पेड डेटा चार्जेस

नई दिल्ली: Idea और Airtel ने दिल्ली सहित कई सर्किल में पोस्ट पेड डेटा की कीमत में 20 फीसदी का इजाफा किया है। Airtel ने यह इजाफा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किया है। वहीं Idea ने दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किया है। आप को बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने अपने प्री पेड डेटा कीमतों में 47 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

वोडाफोन ने किया ऐलान इस साल के अंत तक होगी 4G सेवाएं शुरु

वोडाफोन ने एक बयान में कहा कि पहले चरण में वह मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरू और कोच्चि में 4जी नेटवर्क पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी सात सर्किलों में 3जी सेवा शुरू करेगी और 16 सर्किलों में 3जी सेवा नेटवर्क का विस्तार करेगी। इन सात सर्किलों में असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश पश्चिम, राजस्थान, कर्नाटक, केरल और ओडिशा शामिल होंगे।

वोडाफोन ने कहा, ‘4जी सेवाओं का परीक्षण सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है। अपना नेटवर्क बिछाने के लिए वोडाफोन इंडिया ने विश्व की प्रमुख प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता कंपनियों के साथ भागीदारी की है।’ कंपनी ने कहा कि वह पूरे देश में अपनी 4जी सेवा उपयुक्त समय पर शुरू करेगी।

इससे पहले भारती ने 6 अगस्त को घोषणा की थी कि वह आने वाले सप्ताहों में 300 शहरों में अपनी 4जी सेवा शुरू करेगी। रिलायंस जियो की 4जी सेवा दिसंबर में शुरू होने वाली है। वोडाफोन ने फरवरी 2014 की नीलामी में पांच दूरसंचार सर्किलों - मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, केरल और कर्नाटक के लिए 4जी स्पेक्ट्रम हासिल किया था। इंटरनेट सेवाओं की उसकी करीब आधी कमाई इन्हीं पांच शहरों से हो रही है। वोडाफोन 18 देशों में 4जी सेवा शुरू कर चुकी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।