नईदिल्ली: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने मैसूर में आज 4जी सेवाएं शुरू की जिससे उसके ग्राहकों को तेज गति से चलने वाले इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी।
कंपनी ने बताया कि मैसूर में एयरटेल के ग्राहक अब 4जी एलटीई प्रौद्योगिकी का लाभ उठा सकते हैं और अत्यधिक उन्नत इंटरनेट अनुभव का आनंद ले सकते हैं और ग्राहकों को 3जी के मूल्य पर 4जी में अपग्रेड होने का अनुपूरक पैकेज मिलेगा।