लॉस एंजिलिस: अल्बर्ट आईन्स्टीन ने 1945 में अपने बेटे को एक पत्र लिख कर सापेक्षता के सिद्धांत और अणु बमों के बीच संबंध के बारे में बताया था वह पत्र 62,500 डालर में नीलाम हुआ। यह पत्र जब आईन्स्टीन ने लिखा था, उन्हीं दिनों जापान पर अणु बम गिराया गया था।
बृहस्पतिवार को ‘प्रोफाइल्स इन हिस्ट्री’ में आईन्स्टीन के 27 पत्र नीलाम किए गए और कुल 4,20,000 डालर की राशि इस नीलामी से मिली। नीलाम हुए पत्रों में से दो पत्र वे थे जो आईन्स्टीन ने 1940 के दशक में लिखे थे। इन पत्रों में उन्होंने ईश्वर के बारे में अपने विचार लिखे थे। ये पत्र क्रमश: 28,125 डालर और 34,375 डालर में नीलाम हुए।
अन्य पत्रों में इस प्रख्यात वैज्ञानिक ने मैक्कार्थीवाद, नात्सीवाद और निजी मामलों पर अपनी राय जाहिर की है। ‘प्रोफाइल्स इन हिस्ट्री’ के संस्थापक जोसेफ मैडालेना ने बताया कि विक्रेता ने कई वषरें में इन पत्रों का संकलन किया था और वह अपनी पहचान भी नहीं बताना चाहता। ये पत्र अलग अलग लोगों ने खरीदे।