1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत व्यापार सुगमता के लिए और पहलों पर विचार करे: अमेरिका

भारत व्यापार सुगमता के लिए और पहलों पर विचार करे: अमेरिका

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 04, 2015 01:59 pm IST,  Updated : Jun 04, 2015 02:00 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि वह भारत सरकार द्वारा शुरू किए सुधार से उत्साहित है और उससे अपील है कि व्यापार सुगमता की दिशा में अतिरिक्त पहलों पर विचार करे। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ)

भारत व्यापार सुगमता...- India TV Hindi
भारत व्यापार सुगमता के लिए और पहलों पर विचार करे: अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि वह भारत सरकार द्वारा शुरू किए सुधार से उत्साहित है और उससे अपील है कि व्यापार सुगमता की दिशा में अतिरिक्त पहलों पर विचार करे।

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अमेरिका के प्रतिनिधि क्रिस्टोफर विल्सन ने जिनीवा में कहा भारत सरकार की ओर से हमने सकारात्मक रख देखा है कि यह विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए और भी बहुत कुछ कर सकती है। हम कर, भूमि अधिग्रहण और श्रम संबंधी कई किस्म के सुधार की पहलों से उत्साहित हैं।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के कार्यालय द्वारा जारी बयान में विल्सन के हवाले से कहा गया सकारात्मक व्यापार-केंद्रित सुधार के संबंध में उत्साहजनक संकेत हैं जिनमें राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल में जारी बयान शामिल है जिसमें अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूत आईपीआर व्यवस्था का आह्वान किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।