1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. VIDEO: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, तत्काल टिकट में घोटाले का पर्दाफाश

VIDEO: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, तत्काल टिकट में घोटाले का पर्दाफाश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2015 04:30 pm IST,  Updated : Jun 28, 2015 04:36 pm IST

नई दिल्ली: देशभर में तत्काल टिकट की कालाबाजारी को लेकर इंडिया टीवी ने की है बड़ी पड़ताल की। इस पड़ताल में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। देश में तत्काल टिकट को लेकर एक बड़ा

VIDEO: तत्काल टिकट में...- India TV Hindi
VIDEO: तत्काल टिकट में घोटाले का पर्दाफाश

नई दिल्ली: देशभर में तत्काल टिकट की कालाबाजारी को लेकर इंडिया टीवी ने की है बड़ी पड़ताल की। इस पड़ताल में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। देश में तत्काल टिकट को लेकर एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। इस सिंडिकेट के लोग एक सॉफ्टवेयर की मदद से IRCTC की वेबसाइट में छेड़छाड़ कर चंद सेंकंड में तत्काल टिकटों पर हाथ साफ कर देते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे का हेडक्वार्टर गोरखपुर में हैं। इस स्टेशन से हर रोज लाखों मुसाफिर इसी तरह देश के अलग-अलग हिस्सों मे जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आते हैं। ट्रेन में सीट कम और जाने वाले मुसाफिरों की तादाद ज्यादा होती हैं। ऐसे में गोरखपुर में खुलेआम चलता है तत्काल टिकट का गोरखधंधा। ऑन लाइन चलने वाले इस गोरखधंधे के बारे में आगे आपको बतातें है

 
काउन्टर के सामने खड़े इन मुसाफिरों में से कोई रात से जगा हुआ है। तो कोई अपना काम धंधा छोड़ हर रोज इस काउंटर पर इस आस में आता है कि उसे एक ट्रेन का एक कंन्फर्म टिकट मिल जाए। लेकिन इन्हें हाथ लगती है मायूसी और कुछ नहीं।

चाहे रेलवे का टिकट काउंन्टर हो या फिर IRCTC की वेबसाइट तत्काल टिकट मिल जाना किसी लॉटरी निकलने से कम नहीं है। दरअसल तत्काल टिकट की काला बाजारी के लिए देशभर में चल रहा है एक बड़ा सिंडिकेट और सिंडिकेट के लोग एक साफ्टवेयर की मदद से चलाते हैं ये गोरखधंधा।

अगली स्लाइड में देखें इंडिया टीवी की वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।