1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. आज से BSNL की देशभर में मुफ्त रोमिंग

आज से BSNL की देशभर में मुफ्त रोमिंग

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 14, 2015 12:46 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 08:58 am IST

नई दिल्ली: बीएसएनएल 15 जून से अपने सभी ग्राहकों के लिए देश भर में रोमिंग के दौरान मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा देने जा रहा है। यह सूचना खुद संचार एवं सूचना  प्रौद्योगिकी मंत्री ने

आज से BSNL की देशभर में...- India TV Hindi
आज से BSNL की देशभर में मुफ्त रोमिंग

नई दिल्ली: बीएसएनएल 15 जून से अपने सभी ग्राहकों के लिए देश भर में रोमिंग के दौरान मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा देने जा रहा है। यह सूचना खुद संचार एवं सूचना  प्रौद्योगिकी मंत्री ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

योजना के कार्यान्वयन की जानकारी देते हुए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा “हम सब इस योजना का 15 जून को अखिल भारतीय आधार पर शुभारंभ करने जा रहे हैं । इससे हमारे करोड़ों मौजूदा एवं नए उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। अब बीएसएनएल मोबाइल ग्राहकों को रोमिंग के दौरान अनेक सिम और हैंडसेट्स ले जाने की जरूरत नहीं होगी। अब इनकमिंग कॉल के दौरान  दिए जाने वाले शुल्क की चिंता किए बिना वे लंबे समय तक बात करने के लिए स्वतंत्र हैं। वास्तव में यह 'एक राष्ट्र एक नंबर’ का सपना सच होने की तरह है।

सेवा के शुभारंभ के संबंध में दूरसंचार नियामक (ट्राई) की आपत्ति के बारे में एक समाचार पत्र में छपी खबर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हमें ट्राई से इस संबंध में किसी भी तरह की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बीएसएनएल ने मंत्रालय की सहमति से ही योजना की घोषणा की है और स्वयं माननीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री,  श्री रविशंकर प्रसाद जी ने

02 जून  को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की थी।"

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने हाल ही में ग्राहकों के लाभ के लिए कुछ प्रमुख पहलों के बारे में उल्लेख किया है जिसमें से देश भर में किसी भी ऑपरेटर और किसी भी नंबर पर बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों को रात्रि 09.00 बजे से सुबह 07.00 बजे तक प्राप्त निशुल्क रात्रि कॉलिंग सुविधा शामिल है और इस योजना को भारी सफलता मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम सस्ती और प्रतिस्पर्धी कीमत पर अपने ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।