नई दिल्ली: केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया की मुहिम को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकारी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी BSNL जल्द ही पब्लिक वाई फाई हॉट-स्पॉट और मोबाइल वॉलट जैसी सुविधाएं दे सकता है। BSNL ने बताया कि वो नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क (एनओएफएन) पर काम कर रही है जिसके जरिए लोगों को वाई-फाई हॉट-स्पॉट की सुविधा दी जा सकेगी।
BSNL डिलिजल इंडिया की मुहिम में काफी जोर शोर से काम कर रही है। इसलिए कंपनी मोबाइल वॉलट और कैशलैस पेमेंट जैसी सुविधाओं पर काम कर रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो BSNL जल्द ही एयरटेल, वोडाफोन जैसी एम-वॉलट सर्विस लॉन्च कर देगी। कंपनी ने इस योजानो को मुकाम तक पहुंचाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक और आंध्रा बैंक से बड़ा करार किया है। आपको बता दें कि एम-वॉलट प्री-पेड मोबाइल कार्ड जैसी ही सुविधा होती है जिसमें आप अपने मोबाइल फोन के जरिए भी खरीदारी कर सकते हैं। इसके जरिए सीधे तौर पर 10 करोड़ से ज्यादा लोग फायदा उठा पाएंगे।
एम-वॉलट सर्विस में क्या होता है-
टेलीकॉम कंपनियां और बैंक मिलकर एक योजना चलाते हैं। जैसे आप अपना प्री-पेड फोन रिटार्ज कराते हैं उसी तरह आप अपने एम-वॉलट में पैसे लोड करा सकते हैं जिसके जरिए आप अपनी पसंद की चीज खरीदकर बिल का भुगतान कर सकते हैं। लेकिन एम-वॉलट सर्विस के लिए आपको बैंक का ग्राहक होना जरूरी है।