नई दिल्ली: अनुसंधान फर्म पीडब्ल्यूसी के अनुसार देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया (सीआईएल) अब बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दुनिया की छठी सबसे बड़ी खनन कंपनी बन गई है।
फर्म की एक रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले 40 प्रमुख वैश्विक कंपनियों की सूची में कोल इंडिया आठवें स्थान पर थी। इस सूची में एनएमडीसी को 21वें स्थान पर रखा गया है। यह पहले 24वें स्थान पर थी। इस रपट माइन 2015 में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दुनिया की 40 शीर्ष खनन कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया है।