1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Datsun Go का लिमिटेड एडिशन 4.1 लाख रुपए की कीमत पर हुआ लॉन्च

Datsun Go का लिमिटेड एडिशन 4.1 लाख रुपए की कीमत पर हुआ लॉन्च

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 14, 2015 04:20 pm IST,  Updated : Aug 14, 2015 04:20 pm IST

नई दिल्ली: Nissan मोटर इंडिया ने गुरुवार को अपने मल्टी पर्पज व्हीकल Datsun Go Nxt के फेस्टिव सीजन का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है । दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.1 लाख रुपए है।

Datsun Go का लिमिटेड एडिशन...- India TV Hindi
Datsun Go का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 4.1 लाख रुपए

नई दिल्ली: Nissan मोटर इंडिया ने गुरुवार को अपने मल्टी पर्पज व्हीकल Datsun Go Nxt के फेस्टिव सीजन का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है । दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.1 लाख रुपए है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह मॉडल सभी 196 आउटलेट्स में अगस्त से दिसंबर 2015 के बीच उपलब्ध होगा। निसान ने सात सीट वाली Datsun Go को इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था। फिलहाल, दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.79 लाख से 4.85 लाख रुपए के बीच है। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण मल्होत्रा ने कहा,'एनएक्सटी फेस्टिव एडिशन के जरिए हम ग्राहकों को इस कार में कई और फीचर्स ऑफर कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि दात्सुन गो को खासतौर से इंडियन मार्केट के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।