नई दिल्ली: डॉ किरीट सोमैया की अध्यक्षता में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी एक संसदीय समिति ने एलईडी लैंप के निर्माण की प्रक्रिया को समझने के लिए एक अध्ययन दौरा किया। जो प्रतिनिधि मंडल इस दौरे पर गया था उसमें 10 सांसदों ने नोएडा स्थिति एनटीएल लेमिनस फैसिलिटी के कारखाने में जाकर लैंप निर्माण की पूरी प्रक्रिया को समझने की कोशिश की। जिन सांसदों ने इस अध्ययन दौरे पर शिरकत की उनमें लोकसभा के 6 और राज्यसभा के 4 एमपी शामिल थे।

लोकसभा सांसदों में किरीट सोमैया समेत हरीश द्विवेदी (भाजपा), भगत सिंह कोशियारी (भाजपा), डॉ अरूण कुमार (आरएलएसपी), कृष्णा राज (भाजपा) और देवेंद्र सिंह भोले (भाजपा) शामिल रहे। वहीं राज्यसभा सांसदों में ऑस्कर फर्नांडीज (कांग्रेस), एस मुथुकरूप्पन (एआईडीएमके), आनंद भास्कर रपोलू (कांग्रेस), श्रीमती विप्लव ठाकुर और एन के पांडे, ऊर्जा समिति के निदेशक और लोकसभा सचिव एनके पांडे ने भी इस दौरे का हिस्सा रहे।
गौरतलब है कि एनटीएल लेमिनिस भारत की सबसे बड़ी कंपनी एनटीएल इलेक्ट्रॉनिक्स और नीदरलैंड की लेमिनस ला