1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. EPFO के तहत बीमा लाभ बढ़ाकर 6 लाख रुपए किया गया: दत्तात्रेय

EPFO के तहत बीमा लाभ बढ़ाकर 6 लाख रुपए किया गया: दत्तात्रेय

 Written By: PTI
 Published : Sep 17, 2015 10:46 am IST,  Updated : Sep 17, 2015 01:24 pm IST

हैदराबाद: श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां घोषणा की कि कर्मचारी डिपोजिट लिंक्ड इंश्योरेंस EDLI योजना के तहत बीमा लाभ 3.6 लाख रुपए से बढ़ाकर 6.0 लाख रुपए कर दिया गया है।

EPFO बीमा किया गया 6 लाख...- India TV Hindi
EPFO बीमा किया गया 6 लाख रुपए का

हैदराबाद: श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां घोषणा की कि कर्मचारी डिपोजिट लिंक्ड इंश्योरेंस EDLI योजना के तहत बीमा लाभ 3.6 लाख रुपए से बढ़ाकर 6.0 लाख रुपए कर दिया गया है। केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक के बाद दत्तात्रेय ने कहा, एक बड़े फैसले में CBT ने EDLI योजना के तहत लाभ 3.6 लाख रुपए से बढ़ाकर 6.0 लाख रुपए कर दिया है। इससे चार करोड़ EPF सदस्य लाभान्वित होंगे। पिछले साल करीब 30,000 लाभार्थियों को 180 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। श्रम मंत्री कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के CBT के अध्यक्ष हैं। CBT ने इस शर्त को भी हटाने का निर्णय किया कि बीमा लाभ के लिए मौजूदा नियोक्ता के पास कर्मचारी को लगातार 12 महीने काम करना होगा।

मंत्री ने कहा कि CBT ने निर्माण कार्य के सभी कर्मचारियों को EPF योजना के अंतर्गत लाने और उन्हें सार्वभौमिक खाता संख्या (UAN) देने पर भी चर्चा की। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त के के जालान ने कहा कि EPFO ने दो सूचकांक संबद्ध स्टाक एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों में 400 करोड़ रुपए निवेश किया है।

इसमें से एक बंबई शेयर बाजार तथा दूसरा नेशनल स्टाक एक्सचेंज से जुड़ा है। अधिकारी ने कहा कि EPFO चालू वित्त वर्ष के अंत तक एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों में 5,000 करोड़ रुपए निवेश की उम्मीद कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

घर खरीदने के लिए EPFO की रकम इस्तेमाल करने को मिल सकती है मंजूरी

EPFO बीमा जल्द ही होगा 5.5 लाख रुपए तक का

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।