1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अब खबरों के लिए गूगल नहीं 'फेसबुक' और 'ट्विटर' करें

अब खबरों के लिए गूगल नहीं 'फेसबुक' और 'ट्विटर' करें

 Written By: IANS
 Published : Aug 20, 2015 07:20 am IST,  Updated : Aug 20, 2015 10:43 am IST

न्यूयार्क: ताजा आंकड़ों के अनुसार लोग इंटरनेट पर खबरों के लिए अब गूगल की बजाय फेसबुक का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। एनालिटिक कंपनी 'पार्स डॉट एल वाई' के ताजा विश्लेषण में फेसबुक और ट्विटर

खबरों के मामले में...- India TV Hindi
खबरों के मामले में गूगल से आगे निकला 'फेसबुक'

न्यूयार्क: ताजा आंकड़ों के अनुसार लोग इंटरनेट पर खबरों के लिए अब गूगल की बजाय फेसबुक का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। एनालिटिक कंपनी 'पार्स डॉट एल वाई' के ताजा विश्लेषण में फेसबुक और ट्विटर पर खबरों के लिंक खबरों के प्रसारित होने का मुख्य स्रोत बन चुके हैं और कुछ समय से नए पाठकों के लिए खबरें खोजने का नया माध्यम बनकर उभरे हैं।

फार्च्यून पत्रिका ने पार्स डॉट एलवाई के मुख्य तकनीकी अधिकारी एंड्र मोंटालेंटी के हवाले से कहा कि कंपनी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पार्स डॉट एलवाई के नेटवर्क वाली मीडिया साइट्स पर आने वाले ट्रैफिक का 43 फीसदी सोशल मीडिया के जरिए आता है, जबकि गूगल के जरिए सिर्फ 38 फीसदी ट्रैफिक ही रहा।

मोंटालेंटी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि फेसबुक ट्रैफिक जुटाने के मामले में गूगल से आगे निकल गया हो। उन्होंने कहा कि मीडिया कंपनियां ट्विटर जैसे विशेष सोशल चैनलों पर आने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन हमारा डाटा बताता है कि ट्विटर के बजाय फेसबुक कहीं बेहतर स्रोत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।