1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. फेसबुक का बड़ा प्लान: वॉट्सऐप के जरिए करेगा बिजनेस

फेसबुक का बड़ा प्लान: वॉट्सऐप के जरिए करेगा बिजनेस

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 20, 2015 05:43 pm IST,  Updated : May 20, 2015 05:43 pm IST

नई दिल्ली: लोगों तक ब्रांड की पहुंच बनाने के लिए अब फेसबुक वॉट्सऐप यूजर्स का इस्तेमाल कर सकता है। पैसा कमाने की नई योजना के तहत अब फेसबुक भी कुछ ब्रांड के साथ डील करके

वॉट्सऐप यूजर्स से...- India TV Hindi
वॉट्सऐप यूजर्स से डायरेक्ट कांटेक्ट करेंगे ब्रांड, फेसबुक कमाएगा पैसे

नई दिल्ली: लोगों तक ब्रांड की पहुंच बनाने के लिए अब फेसबुक वॉट्सऐप यूजर्स का इस्तेमाल कर सकता है। पैसा कमाने की नई योजना के तहत अब फेसबुक भी कुछ ब्रांड के साथ डील करके अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि फेसबुक साल 2014 में ही वॉट्सऐप को 22 बिलियन डॉलर में खरीद चुका है।

फेसबुक ने इस तरह से वॉट्सऐप की लोकप्रियता को भुनाने की शानदार पहल की है। फेसबुक यह बात अच्छे से जानता है कि वॉट्सऐप पर फिलहाल कोई एड नहीं आता है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा और ब्रांड्स के साथ फेसबुक की डील भी हो गई तो जल्द ही आपको वॉट्सऐप पर भी विज्ञापन दिखने लगेंगे।

हालांकि फेसबुक अपनी इस योजना को कब तक लागू करता है इस बारे में फिलहाल कोई पुख्ता खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अगर यह योजना अमल में आती है तो वॉट्सऐप पर कुछ नए फीचर दिख सकते हैं जो आपको संवाद के साथ-साथ मार्केटिंग का लुत्फ लेने का भी मौका देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।