1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अब फेसबुक से खरीद सकेंगे तोहफे

अब फेसबुक से खरीद सकेंगे तोहफे

 Written By: IANS
 Published : Aug 27, 2015 07:09 pm IST,  Updated : Aug 28, 2015 11:14 am IST

सैन फ्रांसिस्को: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) 'एम' नामक एक नई सेवा शुरू करने वाली है, जिससे इसके उपयोकर्ता न सिर्फ तोहफे खरीद सकेंगे, बल्कि रेस्तरां में अपनी सीट भी बुक करा सकेंगे। फेसबुक के

Facebook के M ऐप से खरीदिए...- India TV Hindi
Facebook के M ऐप से खरीदिए गिफ्ट्स

सैन फ्रांसिस्को: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) 'एम' नामक एक नई सेवा शुरू करने वाली है, जिससे इसके उपयोकर्ता न सिर्फ तोहफे खरीद सकेंगे, बल्कि रेस्तरां में अपनी सीट भी बुक करा सकेंगे। फेसबुक के संदेश उत्पादों के उपाध्यक्ष डेविड मार्कस ने कहा, "आज (गुरुवार) हम नई सेवा 'एम' के परीक्षण की शुरुआत कर रहे हैं। यह मैसेंजर में एक व्यक्तिगत डिजिटल असिस्टेंट है, जो आपकी तरफ से सूचना प्राप्त करता है और आपका काम पूरा करता है।"


मार्कस ने कहा कि 'एम' वह काम कर सकता है, जो कोई अन्य नहीं कर सकता। बाजार में मौजूद अन्य वर्चुअल असिस्टेंट एप्पल के 'सिरी' व माइक्रोसॉफ्ट के 'कोर्टाना' से अलग 'एम' उपयोगकर्ता की तरफ से काम पूरा करता है।

उन्होंने कहा, "यह वस्तुओं की खरीद कर सकता है, रेस्तरां में सीट बुक कर सकता है, यात्रा का प्रबंध कर सकता है, समय लेने के साथ ही कई और काम निपटा सकता है।"

मार्कस ने कहा कि परियोजना अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह मैसेंजर के उपयोगकर्ताओं की मदद की दिशा में कई कदम आगे निकल चुका है। दुनियाभर में 70 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल करते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।