1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. इंटरनेट डॉट ऑर्ग की नि:शुल्क सेवाओं के विस्तार को तैयार फेसबुक

इंटरनेट डॉट ऑर्ग की नि:शुल्क सेवाओं के विस्तार को तैयार फेसबुक

 Written By: PTI
 Published : Jul 28, 2015 02:33 pm IST,  Updated : Jul 28, 2015 02:35 pm IST

नई दिल्ली: नेट निरपेक्षता के मुद्दे को लेकर जारी आलोचनाओं के बीच सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने आज कहा कि वह अपने इंटरनेट डॉट ऑर्ग कार्यक्रम का विस्तार करेगी ताकि इंटरनेट से वंचित लोगों को

इंटरनेट डॉट ऑर्ग की...- India TV Hindi
इंटरनेट डॉट ऑर्ग की नि:शुल्क सेवाओं के विस्तार को तैयार फेसबुक

नई दिल्ली: नेट निरपेक्षता के मुद्दे को लेकर जारी आलोचनाओं के बीच सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने आज कहा कि वह अपने इंटरनेट डॉट ऑर्ग कार्यक्रम का विस्तार करेगी ताकि इंटरनेट से वंचित लोगों को निशुल्क बुनियादी इंटरनेट सेवाओं की पेशकश की जा सके। कंपनी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत पिछले साल की थी और 17 देशों में दर्जन भर से अधिक दूरसंचार कंपनियां इसके जरिए निशुल्क बुनियादी इंटरनेट सेवाएं दे रही हैं।

कंपनी ने इस कार्यक्रम का एक साल होने के अवसर पर कहा है कि इंटरनेट डॉट ऑर्ग के जरिए लोगों को निशुल्क बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक लोगों केा ऑनलाइन लाना और उन्हें इंटरनेट के मूल्य से अवगत कराना है। कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा है, दूसरा साल शुरू होने वाला है और अब हम इंटरनेट डॉट ऑर्ग की निशुल्क बुनियादी सेवाओं को बढाने की तैयारी में हैं। हम और अधिक मोबाइल कंपनियों व डेवलपरों के साथ भागीदारी में काम करने की सोच रहे हैं।

फेसबुक ने भारत में इस पहले के लिए रिलायंस कम्युनिकेशंस से गठजोड़ किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।