1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत का विदेशी पूंजी भंडार 16 करोड़ डॉलर घटा

भारत का विदेशी पूंजी भंडार 16 करोड़ डॉलर घटा

 Written By: IANS
 Published : Jul 17, 2015 06:54 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 07:05 pm IST

मुंबई: देश का विदेशी पूंजी भंडार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 15.69 करोड़ डॉलर घटकर 354.3609 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 22,438.9 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार

भारत का विदेशी पूंजी...- India TV Hindi
भारत का विदेशी पूंजी भंडार 16 करोड़ डॉलर घटा

मुंबई: देश का विदेशी पूंजी भंडार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 15.69 करोड़ डॉलर घटकर 354.3609 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 22,438.9 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 17.74 करोड़ डॉलर घटकर 329.9133 अरब डॉलर हो गया, जो 20,882.2 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य बिना किसी बदलाव के 19.0743 अरब डॉलर बरकरार रहा, जो 1,216.1 अरब रुपये के बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 1.55 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.058 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 257.2 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूद भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.3153 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 83.4 अरब रुपये के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।