1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. FSSAI ने रेस्टलेस एनर्जी ड्रिंक वापस मंगाए जाने का आदेश दिया

FSSAI ने रेस्टलेस एनर्जी ड्रिंक वापस मंगाए जाने का आदेश दिया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2015 09:07 am IST,  Updated : Jun 12, 2015 09:35 am IST

नई दिल्ली: खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने रेस्टलेस एनर्जी ड्रिंक को तत्काल प्रभाव से बाजार से वापस मंगाये जाने का गुरूवार को आदेश दिया। इसमें जिनसेंग और कैफीन का बेतुका मेल है जिससे मानव शरीर

FSSAI ने रेस्टलेस एनर्जी...- India TV Hindi
FSSAI ने रेस्टलेस एनर्जी ड्रिंक वापसी का आदेश दिया

नई दिल्ली: खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने रेस्टलेस एनर्जी ड्रिंक को तत्काल प्रभाव से बाजार से वापस मंगाये जाने का गुरूवार को आदेश दिया। इसमें जिनसेंग और कैफीन का बेतुका मेल है जिससे मानव शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

    
पुणे की कंपनी पुष्पम फूड्स एंड बेवरेजेज को दिये आदेश में भारतीय खाद्य सुरक्षा एंड मानक प्राधिकरण 'FSSAI' ने बाजार से मौजूदा उत्पाद को वापस मंगाये जाने का निर्देश दिया है।
    
साथ ही प्राधिकरण ने इस उत्पाद के विनिर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है।
   
प्राधिकरण के अनुसार इसमें जिनसेंग और कैफीन का बेतुका मेल है जिससे मानव शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।