नई दिल्ली: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो निश्चित तौर पर आपकी कंपनी आपके खाते से कुछ राशि पीएफ के नाम पर काटती होगी। इतनी ही राशि कंपनी भी अपनी तरफ से आपके खाते में दर्ज कराती है। इस तरह से आप जब तक नौकरी करते हैं आपके पास निकट भविष्य के लिए एक अच्छा खासा धन जमा हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका जो पैसा EPFO ऑफिस में जमा होता है उसे नौकरी छोड़ने के बाद किस तरह से निकाला जाता है। आमतौर पर लोग पीएफ का पैसा निकालने को लेकर काफी घबरा जाते हैं, लेकिन हम अपनी खबर में आपको बताएंगे कि पीएफ का पैसा कितनी आसानी से निकाला जा सकता है।
सबसे पहले यह जानिए-
आमतौर पर पहले कंपनी आपको आपका पीएफ नंबर दे देती थी। लेकिन 1 जनवरी 2014 से पीएफ खाते के लिए सरकार ने UAN को अनिवार्य कर दिया है। इस यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आप जिस कंपनी में काम कर रहे हैं उसका मालिक आपको खाते में बराबर पैसा जमा करवा भी रहा है या नहीं। यूएन के जरिए आप ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी पीएफ संबंधी जानकारी पा सकते हैं।
अगली स्लाइड में पढ़ें पैसा निकालने से पहले ये भी जानें