नई दिल्ली: वायदा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। देश के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 24662 रुपए के स्तर तक लुढ़क गई। सोने की कीमतों में यह स्तर बीते चार वर्षों में पहली बार देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों में यह स्तर सितंबर 2011 के बाद पहली बार देखेन को मिला है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत 24000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकती है। ऐसे में जो निवेशक सोने में खरीदारी या निवेश करना चाहते हैं उन्हे थोड़ा इंतजार करना चाहिए।
विशेषज्ञ की राय
केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है। केडिया के मुताबिक दिवाली से पहले सोना 24000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है। ऐसे में अगर भारी गिरावट के बाद बाजार में कुछ खरीददारी देखने को मिलती भी है तो ग्राहकों को परहेज करना चाहिए। आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट आने के बाद सोना खरीदने का एक अच्छा मौका मिल सकता है।
सर्राफा बाजार में भी गिरावट के आसार
पी सी ज्वैलर्स के एमडी बलराम गर्ग ने खबर इंडियाटीवी से खास बातचीत में बताया की सोने की कीमतों में गिरावट का रुझान आने वाले दिनों में जारी रह सकता है। फिलहाल सोने की कीमतों में किसी भी तरह की तेजी की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में सोने की खरीदारी करने के लिए ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें