1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. "हंगर की बजाओ" को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2 दिन में जुटाए 1 करोड़

"हंगर की बजाओ" को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2 दिन में जुटाए 1 करोड़

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 29, 2015 11:55 am IST,  Updated : May 29, 2015 12:17 pm IST

भूखे और गरीब बच्चों की सहायता के लिए शुरु की गई मुहिम “#Rs750SeHungerKiBajao” (750 रुपए में हंगर की बजाओ) को लोगो का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है

10 हजार बच्चो को सालभर...- India TV Hindi
10 हजार बच्चो को सालभर खाना खिलाएंगे रणबीर सिंह

भूखे और गरीब बच्चों की सहायता के लिए शुरु की गई मुहिम “#Rs750SeHungerKiBajao” (750 रुपए में हंगर की बजाओ) को लोगो का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मुहिम ने लॉन्च होने के दो दिन के अंदर 1 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। साथ ही इस मुहिम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ट्विटर पर 28 मई को यह पूरे दिन टॉप पर ट्रेंड होता दिखा।

क्या है मुहिम

बॉलीबुड स्टार रणवीर सिंह ने हाल ही में एक विज्ञापन फिल्म की है। जिसमें वह गरीब और असहाय बच्चों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। यह विज्ञापन एक एनजीओ अक्षय पात्रा फाउंडेशन के अभियान 'इंडिया के हंगर की भूख' का)  हिस्सा है। यह संस्था सरकारी स्कूलो में पढ़ने वाले करीब एक करोड़ बच्चों को मिड-डे मील मुहैया कराती है। रणवीर सिंह इसके माध्यम से लोगो से 750 रुपए दान देने की अपील कर रहे हैं। इस पूरी मुहिम का लक्ष्य गरीब बच्चों को बुनियादी सुविधाएं जैसे भोजन और शिक्षा मुहैया करा है। इस मुहिम पर रणवीर सिंह का कहना है कि भूख की वजह से बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।

अगली स्लाइड में देखे पूरा विज्ञापन...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।