
1. होमस्क्रीन रोटेशन
एंड्रॉयड 6.0 Marshmallow में आप अपनी होमस्क्रीन को रोटेट कर लैंडस्केप मोड पर इस्तेमाल कर सकते है।
2. वाइट स्क्रीन
इस नए वर्जन में ब्लैक की जगह वाइट स्क्रीन मिलेगी। अब तक जो Settings Menu में ब्लैक बैकग्राउंड आता था उसकी जगह वाइट बैकग्राउंड होगा।
3. RAM और बैट्री होगी फास्ट
गूगल के इस ने फीचर के तहत आपके फोन की RAM और बैट्री परफॉर्मेंस बेहतर होगी। जो लोग गेमिंग और मल्टीटास्किंग के शौकीन है उनके लिए यह फीचर बड़े काम का है।
4. वर्ड से करें ऐप सर्च
वर्टिकल-स्क्रॉलिंग ऐप ड्रॉर के जरिए आपको शब्दों के ऑप्शन्स दिए जाएंगे जिनपर क्लिक करने से डायरेक्ट उस शब्द से शुरु होने वोले ऐप पर चले जाएंगे। ये ऑप्शन विंडोज फोन में पहले से मौजूद है। इससे पहले यूजर को Menu में जाकर ऐप सर्च करना पड़ता था।