नई दिल्ली: Google ने अपने आने वाले एंड्रॉयड वर्जन का ऑफिशियल नाम Android M रखा है जिसमें M का मतलब मार्शमैलो (Marshmallow) है। मार्शमैलो एक तरह की शुगर कैंडी होती है। गूगल हमेशा से ही अपने एंड्रॉयड वर्जन के इसी तरह के नाम रखता है जैसे कि कपकेक, डोनट, इक्लेयर, फ्रोयो, जिंजरब्रेड, हनी कॉम्ब, आइसक्रीम सैंडविच, जैलीबीन, किट-कैट और लॉलीपॉप। गूगल एंड्रॉयड के VP डेव बुर्के ने सोशल नेटवर्किंग ट्विटर पर इसकी तस्वीरें शेयर कर नाम बताया।
कंपनी के मुताबिक एंड्रॉयड M Developer Preview 3 ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के अपडेट में UI और API में अपडेटेड परमिशन, नई बूट स्क्रीन और फिंगरप्रिंट API है। पिछले Developer Preview की तरह Nexus 5, Nexus 6, Nexus 9 और Nexus Player पर बिल्ड्स फ्लैश की जा सकती हैं। ये बिल्ड्स tgz फाइल फॉरमैट में हैं जिन्हें Install करने से पहले आपको अपने कंप्यूटर पर Uncompress करना होगा।
अगर आपके फोन में ऐंड्रॉयड M Developer Preview का पुराना वर्जन है तो हफ्ते भर में वह अपने आप अपग्रेड हो जाएगा।
अगली स्लाइड में जानिए क्या खास फीचर्स हैं इसमें