1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Google+ होगा बंद, अधूरा रह गया फेसबुक को पछाड़ने का सपना!

Google+ होगा बंद, अधूरा रह गया फेसबुक को पछाड़ने का सपना!

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 29, 2015 09:48 am IST,  Updated : Jul 29, 2015 09:52 am IST

फेसबुक को टक्कर देने के सपने के साथ करीब 4 साल पहले गूगल की ओर से लॉन्च किया गया गूगल+ बंद होने जा रहा है। लॉन्चिंग के बाद से समय समय पर गूगल ने इसमें

Google+ होगा बंद, अधूरा रह...- India TV Hindi
Google+ होगा बंद, अधूरा रह गया फेसबुक को पछाड़ने का सपना!

फेसबुक को टक्कर देने के सपने के साथ करीब 4 साल पहले गूगल की ओर से लॉन्च किया गया गूगल+ बंद होने जा रहा है। लॉन्चिंग के बाद से समय समय पर गूगल ने इसमें तमाम फीचर्स जोड़े लेकिन इसके बाद भी फेसबुक को मात नहीं दे पाए। इस बीच बीते सोमवार को कंपनी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए गूगल प्‍लस को अलवि‍दा कहने की बात कह दी। गूगल ने कहा है कि आने वाले दिनों में गूगल+ की रिस्ट्रक्चरिंग की जाएगी। जिसके बाद दो प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। एक प्रोडक्‍ट वेब स्‍ट्रीम्‍स के लि‍ए और दूसरा फोटो के लि‍ए होगा।

Youtube पर कमेंट के लिए जरूरी नहीं रहेगा गूगल+ अकाउंट

गूगल ने कहा कि‍ आने वाले महीनों में आपको Youtube, लोगों से संवाद करने और अन्‍य चीजों के लि‍ए केवल एक ही गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ेगी। गूगल ने यह भी ऐलान कि‍या कि‍ वह गूगल प्‍लस कलेक्‍शन नाम से सोशल नेटवर्किंग में नए फीचर्स शामि‍ल करेगी। इससे पहले Youtube Videos पर टि‍प्‍प्‍णी करने जैसे अन्य कामों के लिए अलग गूगल+ अकाउंट की जरूरत पड़ती थी। कंपनी का मानना है कि इसे जारी नहीं रखा जा सकता है।  

इसके साथ ही Google ने अपने Google Plus Photo App सर्विस को 1 अगस्त से बंद करने का एलान किया है। अब इसकी जगह हाल ही में लॉन्च हुआ Google Photos app लेगा। कंपनी के मुताबिक बंद होने की शुरुआत सबसे पहले एंड्रॉइड से  की जाएगी। उसके बाद, वेब वर्जन और iOS वर्जन पर यह सुविधा बंद कर दी जाएगी।

Google ने अपने Google Photo App को मई में लॉन्च किया था जिसके जरिए ऑटोमैटिकली फोटोज और वीडियोज का बैकअप लिया जा सकता है। इससे अपने डिवाइस को गूगल ड्राइव क्लाउड से सिंक्रोनाइज भी कर सकते है। ये स्टैंडअलोन ऐप है यानी सोशल नेटवर्क गूगल प्लस में साइन इन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।