1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. MEP बढ़ाकर प्याज की कीमतें कंट्रोल में लाएंगे: सरकार

MEP बढ़ाकर प्याज की कीमतें कंट्रोल में लाएंगे: सरकार

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 16, 2015 11:16 am IST,  Updated : Jun 16, 2015 11:18 am IST

नई दिल्ली: मोदी सरकार चाहती है कि एक बार फिर प्याज का मैक्सिमम एक्सपोर्ट प्राइस (MEP) बढ़ा कर प्याज की कीमतों पर कंट्रोल किया जाए प्याज को उसके वास्तविक मूल्य पर लाया जाए। सूत्रों के

MEP बढ़ाकर प्याज की...- India TV Hindi
MEP बढ़ाकर प्याज की कीमतें कंट्रोल में लाएंगे: सरकार

नई दिल्ली: मोदी सरकार चाहती है कि एक बार फिर प्याज का मैक्सिमम एक्सपोर्ट प्राइस (MEP) बढ़ा कर प्याज की कीमतों पर कंट्रोल किया जाए प्याज को उसके वास्तविक मूल्य पर लाया जाए। सूत्रों के मुताबिक प्याज का MEP 250 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़ाकर 400 डॉलर प्रति मीट्रिक टन किया जा सकता है। खुदरा महंगाई के बाद अब मई में थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल में थोक महंगाई दर -2.65 फीसदी थी जो कि अब मई में बढ़कर -2.36 फीसदी हो गई है।

खाद्द मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार देशभर में अभी तक औसत दाम 16-17 रुपए किलों प्याज था। लेकिन जून में प्याज की कीमतों में तेजी देखी गई जून में प्याज की मौजूदा रिटेल कीमत 30 से 40 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। माना जा रहा है कि प्याज के उत्पादन में इस साल 10 से 15 फीसदी गिरावट का अनुमान है।

खाद्द मंत्री रामविलास पासवान का कहना है कि हमनें पहले भी प्याज का इंपोर्ट किया था। ऐसे में प्याज का काफी भंडार हमारे पास मौजूद है। इसके अलावा हमारे पास प्याज के उत्पादन में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मार्केट में जितनी डिमांड है,  उतनी प्याज हमें आसानी से मिल रही है। ऐसे में प्याज की कीमतों में फालतू की बढ़ोतरी इस बात को संकेत देती हैं कि कहीं कोई गड़बड़ है। MEP द्वारा जमाखोरी को खत्म करना चाहते हैं कि जो स्टॉक दबाकर रखा गया हैं, उसे मार्केट में निकाला जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।