1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सॉवरन गोल्‍ड बांड स्‍कीम पर मिलेगा 2.75% ब्‍याज, बांड खरीदने के लिए 5 से 20 नंबर तक करना होगा आवेदन

सॉवरन गोल्‍ड बांड स्‍कीम पर मिलेगा 2.75% ब्‍याज, बांड खरीदने के लिए 5 से 20 नंबर तक करना होगा आवेदन

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 31, 2015 12:38 pm IST,  Updated : Oct 31, 2015 12:38 pm IST

नई दिल्‍ली: देश में सोने के नए विकल्‍प के रूप में पेश किए जा रहे सॉवरेन गोल्‍ड बांड स्‍कीम पर सरकार ने सालाना 2.75 फीसदी ब्‍याज देने की घोषणा की है। यह गोल्‍ड बांड 26

सॉवरन गोल्‍ड बांड...- India TV Hindi
सॉवरन गोल्‍ड बांड स्‍कीम पर मिलेगा 2.75% ब्‍याज

नई दिल्‍ली: देश में सोने के नए विकल्‍प के रूप में पेश किए जा रहे सॉवरेन गोल्‍ड बांड स्‍कीम पर सरकार ने सालाना 2.75 फीसदी ब्‍याज देने की घोषणा की है। यह गोल्‍ड बांड 26 नवंबर को जारी किए जाएंगे। वित्‍त मंत्रालय ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिक 5 से 20 नवंबर के बीच बांड खरीदने के लिए आवेदन कर सकते हैं। गोल्‍ड बांड की बिक्री बैंकों और चुनिंदा डाकघरों के माध्‍यम से की जाएगी। गोल्‍ड बांड पर मिलने वाले ब्‍याज पर आपको टैक्‍स देना होगा।

वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने इस साल बजट भाषण में सॉवरेन गोल्‍ड बांड लाने की घोषणा की थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक की सलाह के आधार पर सरकार ने गोल्‍ड बांड का पूरा खाका तैयार किया है। इस बांड की एक यूनिट एक ग्राम सोने के बराबर होगी। निवेशकों को न्यूनतम दो यूनिट खरीदनी होंगी। एक वित्त वर्ष में प्रति व्यक्ति अधिकतम 500 ग्राम सोने में निवेश किया जा सकेगा। यह स्‍कीम सिर्फ भारतीय निवेशकों के लिए होगी, जिसमें व्यक्तिगत तौर पर भी निवेश किया जा सकता है। इसके साथ ही अविभाजित हिन्दू परिवार, न्यास, विश्वविद्यालय और धमार्थ संस्थान भी निवेश कर सकते हैं। इसकी परिपक्वता अवधि 8 वर्ष होगी। लेकिन निवेशक पांच साल के बाद ही इसे दोबारा बेच सकेंगे। 5 नवंबर को लॉन्‍च होगा इंडिया गोल्‍ड कॉइन, बाजार से कम कीमत पर मिलेंगे सोने के सिक्‍के

वित्‍त मंत्रालय के अनुसार गोल्‍ड बांड विभिन्‍न चरणों में जारी किया जाएंगे और इसकी तिथि पहले जारी की जाएगी। बांड का मूल्य भारतीय सर्राफा एवं आभूषण संघ लिमिटेड द्वारा जारी पिछले सप्ताह सोमवार से शुक्रवार के औसत बंद कीमत पर तय की जाएगी और इसको इसी मूल्य प्रणाली पर भुनाया जा सकेगा। निवेशक इलेक्ट्रॉनिक, नकद ,चेक या ड्राफ्ट के माध्‍यम से इसे खरीद सकते हैं। सरकार इसके बदले स्टॉक/ होल्‍डिंग सार्टिफिकेट जारी करेगी। सॉवरेन गोल्‍ड बांड को शेयर बाजारों में खरीदा और बेचा जा सकेगा।

सॉवरन गोल्‍ड बांड से जुड़ी खास बातें

प्रोडक्‍ट का नाम–सॉवरन गोल्‍ड बांड

कौन-कौन खरीद सकता है–कोई भी भारतीय व्‍यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार(एचयूएफ), ट्रस्‍ट, यूनिवर्सिटी, चेरिटेबल संस्‍था।
किस रूप में मिलेगा बांड- बांड की एक यूनिट 1 ग्राम सोने के मूल्‍य के बराबर होगी। प्रत्‍येक निवेशक कम से कम 2 और अधिकतम 500 यूनिट हर साल खरीद सकता है।
कहां से खरीदें: बांड के लिए देश भर के बैंकों के साथ चुनिंदा पोस्‍ट ऑफिस में आवेदन कर सकते हैं।
कितना मिलेगा ब्‍याज : सरकार ने बांड के लिए 2.75 फीसदी सालाना ब्‍याज निर्धारित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।