1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मनरेगा में बढ़ेंगे रोजगार के दिन, सरकार कर रही है तैयारी

मनरेगा में बढ़ेंगे रोजगार के दिन, सरकार कर रही है तैयारी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2015 09:49 am IST,  Updated : Jun 13, 2015 09:51 am IST

चंडीगढ़: मानसून के इस साल कमजार रहने के अनुमान के बीच केंद्र सरकार ने आज कहा कि वह उन राज्यों के लिये योजना तैयार कर रही है जो इससे सर्वाधिक प्रभावित होंगे। इसके तहत मनरेगा

मनरेगा में बढ़ेंगे...- India TV Hindi
मनरेगा में बढ़ेंगे रोजगार के दिन, सरकार कर रही है तैयारी

चंडीगढ़: मानसून के इस साल कमजार रहने के अनुमान के बीच केंद्र सरकार ने आज कहा कि वह उन राज्यों के लिये योजना तैयार कर रही है जो इससे सर्वाधिक प्रभावित होंगे। इसके तहत मनरेगा के अंतर्गत कार्य दिवस की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 किया जाएगा।

   
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पेयजल मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सूखे या कम बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिये व्यवस्था की जाएगी।
    
नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, हम उन क्षेत्रों के बड़ी योजना तैयार कर रहे हैं जो सर्वाधिक प्रभावित होने जा रहे हैं। मैंने ग्रामीण विकास सचिव से कहा है कि राज्यों में जहां हम 100 दिन का रोजगार देते हैं उसे बढ़ाकर 150 दिन किया जाए ताकि लोगों को रोजगार मिलने में समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
    
उन्होंने कहा कि इस साल मानसून के 14 प्रतिशत कम रहने के अनुमान को देखते हुए योजना तैयार की जा रही है।
    
एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून :मनरेगा: के नाम में बदलाव की कोई योजना नहीं है और मौजूदा सरकार ने कार्यक्रम को मजबूत करने के लिये काफी कुछ किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।