1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. टीसीएस, इंफोसिस वीजा विवाद, जरूरत पड़ने पर करेगी सरकार हस्तक्षेप

टीसीएस, इंफोसिस वीजा विवाद, जरूरत पड़ने पर करेगी सरकार हस्तक्षेप

 Written By: PTI
 Published : Jun 14, 2015 05:56 pm IST,  Updated : Jun 14, 2015 05:58 pm IST

नई दिल्ली: वीजा नियमों में कथित उल्लंघन को लेकर अमेरिका में टीसीएस तथा इंफोसिस की जांच के बीच संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आज कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार

टीसीएस, इंफोसिस वीजा...- India TV Hindi
टीसीएस, इंफोसिस वीजा विवाद, जरूरत पड़ने पर करेगी सरकार हस्तक्षेप

नई दिल्ली: वीजा नियमों में कथित उल्लंघन को लेकर अमेरिका में टीसीएस तथा इंफोसिस की जांच के बीच संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आज कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करेगी।

प्रसाद ने पीटीआई भाषा से कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि ये दोनों कंपनियां इस मुद्दे का उपयुक्त तरीके से समाधान करने में कामयाब होंगी। ये दोनों प्रतिष्ठित कंपनियां हैं और उन्होंने बीते वषो में जो अच्छा काम किया है, सरकार ने उसकी पूरी सराहना की है। अगर वीजा मामले में सरकार के स्तर पर कुछ विचार करने की जरूरत पड़ती है तो हम उस पर विचार करेंगे।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रम विभाग ने बिजली फर्म सदर्न कैलीफोर्निया एडिसन के साथ अनुबंध के तहत विदेशी प्रौद्योगिकी कर्मचारियों के लिये वीजा नियमों के संभावित उल्लंघन को लेकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टीसीएस तथा इंफोसिस के खिलाफ जांच शुरू की है।

किसी प्रकार के गलत काम से इनकार करते हुए दोनों साफ्टवेयर कंपनियों ने कहा कि वे आव्रजन नियमों का पूरी तरह से अनुपालन कर रही हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।