1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. होंडा 2.23 लाख वाहनों में खराब एयरबैग ठीक करेगी

होंडा 2.23 लाख वाहनों में खराब एयरबैग ठीक करेगी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 19, 2015 02:50 pm IST,  Updated : Sep 19, 2015 02:50 pm IST

नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने खराब एयरबैग इनफ्लैटर ठीक करने के लिए 2.23 लाख कारें वापस मंगवा रही है। ये कारें 2003 और 2012 के बीच बनी हैं।

होंडा ने 2.23 लाख कारों...- India TV Hindi
होंडा ने 2.23 लाख कारों का रिकॉल किया

नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने खराब एयरबैग इनफ्लैटर ठीक करने के लिए 2.23 लाख कारें वापस मंगवा रही है। ये कारें 2003 और 2012 के बीच बनी हैं। कंपनी सिविक, सिटी, सीआर-वी और जाज मॉडल की कारें वापस मंगवा रही है। यह कंपनी की जापानी मातृ कंपनी होंडा की वैश्विक पहल का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि वह डीलर पॉइंट पर एयरबैग इनफ्लैटर को मुफ्त बदलेगी।

ये भी पढ़ें - देश में गाड़ियों की बिक्री अगस्त महीने में 6 प्रतिशत बढ़ी

यात्री कार बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक होंडा भारत की अग्रणी कंपनी है। अगस्त महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो मारुति और हुंडई के बाद होंडा तीसरे स्थान पर है। अगस्त के महीने में कंपनी ने कुल 14691 गाड़ियों की बिक्री की है। वहीं मारूति सुजुकी ने 86454 और हुंडई ने 32985 गाड़ियां बेची हैं। अगस्त महीने में कार की बिक्री में बढ़ोतरी का लगातार 10वां महीना था।

सियाम के महानिदेकश विष्णु माथुर ने कहा हम धीमी पर निरंतर वृद्धि की राह पर हैं लेकिन अभी रास्ता जोरदार वृद्धि का नहीं है। यह कार बिक्री में बढ़ोतरी का लगातार 10वां महीना है। होंडा जैज, फोर्ड एस्पायर, हुंदै क्रेटा तथा मारति सुजुकी के एस-क्रास से जैसे नए माडल की पेशकश से वाहन बिक्री की संख्या बढ़ाने में मदद मिली है।माथुर ने कहा कि नई पेशकश ने बिक्री की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सियाम ने कहा 17 कार कंपनियों में से नौ ने अगस्त माह में वृद्धि दर्ज की। धीरे-धीरे वृद्धि और व्यापक होगी। ब्याज दर घटने से मांग बढ़ने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।