1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. हुंडाई ने पेश की एसयूवी क्रेटा, देखें तस्वीरें

हुंडाई ने पेश की एसयूवी क्रेटा, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 27, 2015 12:17 pm IST,  Updated : Jun 27, 2015 06:43 pm IST

चेन्नई: देश की प्रमुख प्रीमियम वाहन विनिर्माता और यात्री वाहनों की सबसे बुड़ी निर्यातक कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने आज देश की बहुप्रतिक्षित एसयूवी, स्टाइलिश, शक्तिशाली क्रेटा को बाजार में उतारने की घोषणा कर

हुंडाई ने पेश की...- India TV Hindi
हुंडाई ने पेश की एसयूवी क्रेटा, देखें तस्वीरें

चेन्नई: देश की प्रमुख प्रीमियम वाहन विनिर्माता और यात्री वाहनों की सबसे बुड़ी निर्यातक कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने आज देश की बहुप्रतिक्षित एसयूवी, स्टाइलिश, शक्तिशाली क्रेटा को बाजार में उतारने की घोषणा कर दी।

क्रेटा के रूप में एक मजबूत उत्पाद के साथ हुंडई ने तेजी से वृद्धि करते हुए एसयूवी सेगमेंट में कदम रख दिया है। इस गाड़ी के जरिये हुंडाई की उत्पाद श्रृंखला में कुल 10 उत्पाद हो गए। हुंडई ने क्रेटा को तैयार करने में दुनिया भर में लोकप्रिय और पसंद की जाने वाली फलूइडिक स्क्लप्चर 2.0 डिजाइन बेहतर ड्राइविंग अनुभव, मजबूत ढांचे के साथ उच्च दर्जे की सुरक्षा संबंधी खूबियों, विभिन्न प्रकार के इंजनों के विकल्प और इंजीनियरिंग की खूबियों का इस्तेमाल किया है।

क्रेटा को पेश करते हुए श्री बी एस सेओ, प्रबंध निदेशक एंव सीईओ, एचएमआईएल पने कहा, क्रेटा इस साल की बहुप्रतीक्षित और महत्वकांक्षी एसयूवी थी और यह हुंडई के  उत्पाद़ों की श्रृंखला में एक क्रांतिकारी उत्पाद शामिल होगा। ग्लोबल एसयूवी क्रेटा हुंडई मोटर इंडिया की सफलता की कहानी में एक नया मानक स्थापित करेगी। भारत के लिए दृष्टिकोण को देखते हुए हमने क्रेटा के साथ भारतीय बाजार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें

- सुरक्षित और सख्त बॉडी
बॉडी को सख्त बनाने, ढांचागत मजबूती और शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए क्रेटा की बॉडी आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों और अल्ट्रा-हाई टेंसिल जैसी उच्च गुणवत्ता की सामाग्रियां इस्तेमाल की गई है। डैश पैनल की मोटाई, फ्लोर पैनल पर वाइब्रेशन पैड, सेंट्रल फ्लोर टनल एरिया की मजबूती जैसी खूबियों के लिए एनवीएच को बनाए रखने के कई कदम उठाए गए है।

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें

हाइव स्ट्रक्चर की खूबियां और प्रमुख बातें:
1.बेहतर ढांचागत सुरक्षा, टिकाऊपन, सवारी करने और ड्राइविंग करने की सुविधा और बेहतर प्रदर्शन के लिए रिंग स्ट्रक्चर डिजाइन के लिए बॉडी की मजबूती।
2. बॉडी की मजबूती और क्रैश प्रदर्शन के लिए एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील और अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ के उच्च अनुपात का प्रयोग किया गया।
3. रखरखाव की लागत कम करने के लिए आगे की तरफ बोल्टेड टाइप मॉड्यूलर स्ट्रक्चर।
4. डैश पैनल,सेंटर फ्लोर टनल,एंटी वाइब्रेशन और डैश इंसुलेटर्स।  

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें

फ्लूइडिक स्क्लप्चर 2.0 डिजाइन
क्रेटा का डिजाइन मोटर्स की बेहतर डिजाइन आदर्श पर एक प्रीमियम लुक देता है। फ्लूइडिक स्क्लप्चर 2.0 डिजाइन फिलॉसकी जानी मानी फ्लूइडिक डिजाइन थीम को बेहतर ढंग से पेश करता है और इस तरह आधुनिक और इस तरह आधुनिक और प्रीमियम होनो का अहसास कराता है। इसके अनोखे ढंग से और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें

इंजन और ट्रांसमिशन
क्रेटा सबसे शक्तिशाली और फिर भी प्रभावी इंजन से युक्त है और पेट्रोल 1.6 dual VTVT और u2 1.4 CRDi और u2 1.6 CRDi VGT डीजल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है। ये इंजन सबसे बेहतर प्रदर्शन और ऊर्जा दक्षता के लिहाज से उपयुक्त है।

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें

एचएमआईएल के बारे में
हुंडाई मोटर इंडिया लिमिटेड हुंडाई मोटर कंपनी की पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी है। एचएमआईएल भारत में सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्यातक और दूसरी सबसे बड़ी गाड़ी विनिर्माता है। विभिन्न सेंगमेंट में कंपनी की गाडियों के कुल 9 मॉडल बाजार में हैं। चेन्नई के निकट बना एचएमआईएल का पूरी तरह एकीकृत विनिर्माण संयंत्र आधुनिक उत्पादन, गुणवत्ता और परीक्षण क्षमताओं से युक्त है।     
 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।