नयी दिल्ली :भारतीय फिल्म जगत में महारत हासिल कर बालीवुड में अपनी सफलता का झंडा गाड़ने वाले विख्यात अभिनेता सुनील दत्त ने अपने अभिनय से सबके दिलों पर तकरीबन चार दशक तक राज किया। और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके किरदार वास्तविक जीवन के बहुत करीब होते थे और उनका व्यक्तित्व भी उनके किरदार की तरह उज्ज्वल और प्रभावशाली रहा। सुनील दत्त की 10 कुछ ऐसी बातें हैं जो पर्दे के पीछे ही रही। आज हम उनके उन 10 राज़ से आपको रूबरू करा रहे है:

1) सुनील दत्त का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में ब्रिटिश भारत में पंजाब के झेलम जिला में खुर्दी नामक गांव में हुआ था। इनका असली नाम बलराज रघुनाथ दत्त था। कुछ वर्षों बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारे को लेकर विवाद शुरु हो गया था और फिर भारत-पाकिस्तान अलग हो गए। उस बंटवारे में इनका गांव भी पाकिस्तान के हिस्से में चला गया। बंटवारे के बाद इनका परिवार भारत आ गया।