1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. तरक्की में चीन से आगे निकलेगा भारत!

तरक्की में चीन से आगे निकलेगा भारत!

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 10, 2015 04:11 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 04:17 pm IST

(फोटो साभार: linkedin.com) नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की विकास दर इस साल चीन से आगे निकल जाएगी। गुरुवार को जारी की गई इस रिपोर्ट में भारत

तरक्की में चीन से आगे...- India TV Hindi
तरक्की में चीन से आगे निकलेगा भारत!

(फोटो साभार: linkedin.com)

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की विकास दर इस साल चीन से आगे निकल जाएगी। गुरुवार को जारी की गई इस रिपोर्ट में भारत की विकास दर इस साल 7.5 फीसदी आंकी गई है, जबकि चीन की दर 6.8 फीसदी आंकी गई है। अगले साल यानी 2016 के लिए भारत की विकास दर 7.5 फीसदी पर बरकरार रखी गई, जबकि चीन के लिए 50 आधार अंकों की गिरावट के साथ 6.3 फीसदी आंकी गई है। 

रिपोर्ट में कहा गया है, '2015 में वैश्विक विकास दर 3.3 फीसदी आंकी गई है, जो 2014 के मुकाबले थोड़ी कम है। यह दर विकसित देशों में पिछले साल के मुकाबले थोड़ी अधिक रहेगी और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में थोड़ी कम रहेगी। 2016 में यह दर 3.8 फीसदी रहने का अनुमान है।'

रिपोर्ट में वैश्विक अर्थव्यवस्था के बारे में कहा गया है कि 2015 की पहली तिमाही में वैश्विक विकास दर 2.2 फीसदी रही, जो अप्रैल के अनुमान से 80 आधार अंक कम है। रिपोर्ट के मुताबिक कमी अमेरिका में उत्पादन घटने के कारण और इसके कनाडा और मेक्सिको पर पड़े प्रभाव के कारण हुई है।

ग्रीस कर्ज संकट के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका बुरा प्रभाव सामने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अधिक नहीं पड़ा है और यदि समय रहते इसका हल निकाल लिया गया, तो ऐसा जोखिम नहीं रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े पनगढ़िया को है 10 फीसदी विकास दर का भरोसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।