1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मई में बढ़ी महंगाई, औद्योगिक उत्पादन हुआ दो गुना

मई में बढ़ी महंगाई, औद्योगिक उत्पादन हुआ दो गुना

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2015 09:26 am IST,  Updated : Jun 13, 2015 11:11 am IST

नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार के संकेत मिलने लगे हैं। विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अप्रैल महीने में दो महीने के उच्च स्तर 4.1 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

महंगाई बढी, औद्योगिक...- India TV Hindi
महंगाई बढी, औद्योगिक उत्पादन हुआ दो गुना

नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार के संकेत मिलने लगे हैं। विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अप्रैल महीने में दो महीने के उच्च स्तर 4.1 प्रतिशत पर पहुंच गयी। हालांकि मानसून में कमी की चिंता के बीच खुदरा मुद्रास्फीति भी मई में बढ़ी।

   
इससे पहले, दिन में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भी कहा कि अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार हो रहा है हालांकि उन्होंने मानसून को लेकर जरूर संशय जताया।
 
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश के औद्योगिक उत्पादन 'IIP' की वृद्धि अप्रैल, 2015 में 4.1 प्रतिशत के साथ दो माह के उच्चस्तर पर पहुंच गई। इससे पिछले साल इसी महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 3.7 प्रतिशत रही थी। वहीं पिछले महीने औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत थी।
   
अप्रैल में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत बढ़ा, जो पिछले साल इसी महीने में तीन प्रतिशत बढ़ा था। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में विनिर्माण क्षेत्र का भारांश 75 प्रतिशत का है।
   
इसी महीने में पूंजीगत सामान क्षेत्र का उत्पादन 11.1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 13.4 प्रतिशत था। पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन को बाजार में मांग का संकेतक माना जाता है।
 
IIP के साथ सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने भी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति का आंकड़ा जारी किया।
 
खाद्य वस्तुओं के दाम में कमी के बावजूद खुदरा मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 5.01 प्रतिशत हो गई। इससे पहले अप्रैल महीने में यह चार महीने के निम्न स्तर पर चला गया था।
   
आंकड़ों के अनुसार दलहन के भाव मई 2015 में इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने की तुलना में 16.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।