1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरिजीत सिंह को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी, जानिए और कौन से सितारों है निशाने पर

अरिजीत सिंह को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी, जानिए और कौन से सितारों है निशाने पर

 Published : Aug 17, 2015 01:36 pm IST,  Updated : Aug 17, 2015 02:34 pm IST

नई दिल्लीः अंडरवर्ल्ड काफी समय से बॉलीवुड को धमकी भरे फोन करता आ रहा है और जो कलाकार इस बार उसके रडार में है वो हैं अरिजीत सिंह। 'तुम ही हो' के लिए बेस्ट गायक

गायक अरिजीत सिंह को...- India TV Hindi
गायक अरिजीत सिंह को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी

नई दिल्लीः अंडरवर्ल्ड काफी समय से बॉलीवुड को धमकी भरे फोन करता आ रहा है और जो कलाकार इस बार उसके रडार में है वो हैं अरिजीत सिंह। 'तुम ही हो' के लिए बेस्ट गायक का अवार्ड जीत चुके अरिजीत सिंह को गैगस्टर रवि पुजारी ने धमकी भरा फोन किया था जिसमें उसने 5 करोड़ की फिरौती मांगी है।

मीडिया खबरों की माने तो अरिजीत सिंह के असिसटेंट को पुजारी ने फोन कर 5 करोड़ रुपयों की फिरौती मांगी है। यहीं नहीं फिरौती की रकम न मिलने पर फ्री में शो करने की धमकी भी दी गई है। ताज्जुब की बात ये है कि इस धमकी के बाद भी अरिजीत ने पुलिस में कोई आधिकारिक शि‍कायत दर्ज नहीं करवाई है लेकिन मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में इस मामले को लेकर डायरी एंट्री जरूर दर्ज हो गई है।

एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में अरिजीत सिंह ने कहा है ऐसा उनके साथ पहली बार हुआ है लेकिन वो इसे कोई बड़ी बात नहीं मानते। आजकल हर ऑर्गनाइजर पैसा कमाना चाहता है और यह मामला इस लिए सामने आया है क्योंकि रवि पुजारी का नाम इसमें शामिल है।

अरिजीत ने इस मामले में खुलासा भी किया। उन्होंने बताया, 'मैं सितंबर में यूएस टूअर पर जा रहा हूं जिसके चलते वहां मुझे कई शो करने हैं. मेरे इस यूएस टूअर को नथू भाई ऑर्गनाइज कर रहे हैं. नथू भाई कई शहरों के प्रमोटर्स से बात कर चीजें फाइनल कर रहे हैं जिसके चलते हमें एक प्रमोटर्स से लास्ट मिनटों में कम बजट में एक्स्ट्रा शो करने की डिमांड भी आई थी। लेकिन हमने इस प्रमोटर को शो करने से मना कर दिया. इस प्रमोटर के गैंगस्टर रवि पुजारी के साथ संबंध होने के चलते मेरे पीए को रवि पुजारी की तरफ से फोन पर शो करने का दवाब बनाया गया।"

पहले खबर थी कि रवि पुजारी ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है और वहां से अपनी गतविधियों को अंजाम देता है।

इससे पहले बॉलीवुड से ए-लिस्टर्स को भी धमकिया मिल चुकी है। अगली स्लाइड से जानिए उन सबसे बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन